Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अनिल अंबानी ने अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया

रिपोर्ट्स से छवि को अपूरणीय क्षति का आरोप, 1 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई

उद्योगपति अनिल अंबानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चैनल द्वारा उनके वित्तीय लेनदेन को लेकर प्रसारित रिपोर्टों से उनकी प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। 

दायर याचिका में ARG Outlier Media Pvt Ltd, अर्नब गोस्वामी और अन्य अज्ञात पक्षों (जॉन डो) के खिलाफ अस्थायी निषेधाज्ञा जारी करने की मांग की गई है, ताकि कथित रूप से मानहानिकारक सामग्री के प्रसारण या प्रकाशन पर रोक लगाई जा सके। 

मामले की सुनवाई 1 अप्रैल को जस्टिस मिलिंद जाधव के समक्ष होने की संभावना है। फिलहाल यह मामला प्रारंभिक चरण में है और आगे की कार्यवाही पर सबकी नजर बनी हुई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन