Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

Arrise Solutions में कर्मचारियों की छंटनी और इस्तीफे को लेकर सवाल, पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप

नोएडा। Arrise Solutions (India) Pvt. Ltd. में कर्मचारियों की नौकरी से विदाई और कथित तौर पर इस्तीफा दिलाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए दबाव का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, उन्हें कथित तौर पर यह कहा गया कि यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें टर्मिनेट किया जा सकता है और उन्हें मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं, जबकि इस्तीफा देने की स्थिति में तीन महीने की सैलरी दिए जाने की बात कही गई।

पूर्व कर्मचारी का दावा है कि यह मामला केवल उनके तक सीमित नहीं था और कंपनी में अलग-अलग टीमों से कई कर्मचारियों को नौकरी से अलग किया गया। उनका कहना है कि कई मामलों में कर्मचारियों को कथित तौर पर मौखिक रूप से बुलाकर नौकरी से अलग होने की जानकारी दी गई और इसका कोई स्पष्ट लिखित कम्युनिकेशन उन्हें नहीं दिया गया।

पूर्व कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने के बाद अपने अनुभव को लेकर LinkedIn पर कुछ पोस्ट भी साझा कीं। उनका आरोप है कि इन पोस्ट के बाद उन्हें WhatsApp के माध्यम से कानूनी कार्रवाई से संबंधित चेतावनी दी गई। कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने अपनी पोस्ट में अपने साथ हुए अनुभव को सार्वजनिक करने की कोशिश की थी।

पूर्व कर्मचारी का सवाल है कि यदि कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी या नौकरी से अलग किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, तो कर्मचारियों को अपनी आपबीती सार्वजनिक रूप से साझा करने पर कानूनी चेतावनी देने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन