Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने अरविंद तिवारी, महासचिव पद पर नवनीत शुक्ला निर्वाचित

प्रेस क्लब इंदौर के चुनाव में अरविंद तिवारी अध्यक्ष और नवनीत शुक्ला महासचिव पद पर विजयी हुए। चुनाव मैदान में दो पैनल थे। कुछ उम्मीदवार निर्दलीय थे। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार थे। इनमें अरविंद तिवारी को सर्वाधिक 545 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशोर वाधवानी को 507 वोट हासिल हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच उम्मीदवार थे। इनमें मां सरस्वती समूह के प्रवीण खारीवाल (563) और मां सरस्वती पत्रकार समूह के संजय जोशी (554) चुने गए। सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों में से मां सरस्वती समूह के हेमंत शर्मा 478 वोट हासिल कर जीते।

कोषाध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों में से मां सरस्वती पत्रकार समूह के दीपक कर्दम (454) जीते। सात कार्यकारिणी सदस्यों में एक पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। पुरुष वर्ग के छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 20 उम्मीदवार थे। इनमें से संजय त्रिपाठी (416), विजय गुंजाल (468), अजय भट्ट (415), राहुल वावीकर (336), प्रदीप जोशी (450) और केके शर्मा (386) विजयी हुए। महिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए तीन उम्मीदवारों में से रजनी खेतान (534) चुनी गईं। चुनाव के लिए प्रेस क्लब में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी दिनेश पांडे ने रात करीब 11 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की। कार्यकारिणी सदस्य के एक पद पर एक वोट से हार-जीत का फैसला हुआ तो इसके लिए दोबारा मतगणना की गई। यहां उम्मीदवार राहुल वावीकर और प्रवीण बरनाले के बीच एक वोट का अंतर रहा। इसमें वावीकर जीते।

ज्ञात हो कि इंदौर प्रेस क्लब के त्रिवार्षिक चुनाव 7 अगस्त को भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुए। इन्दौर प्रैस क्लब के यह चुनाव पुर्व में हुए चुनावो से बिल्कुल भिन्न थे। देश भर के पत्रकारों के अलावा सभी राजनीतिक दलों की निगाह इस चुनाव पर थी। ऐसा लग रहा था जैसे विधानसभा के चुनाव हो रहे हो, मुख्यमंत्री तक की इस चुनाव में निगाह रही। इस चुनाव में धनबल का खुलकर प्रयोग किया गया। कुल 1321 सदस्यों में से 1131 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस बार अध्य्क्ष पद पर गुटका किंग व समाचार पत्र मालिक किशोर वाधवानी एवं पत्रकार अरविन्द तिवारी के बीच कांटे के मुकाबले में अरविन्द तिवारी ने 38 मतों से विजय हासिल की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन