Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस में क्यूआर कोड आधारित अखबार ‘भदैनी मिरर’ लांच

वाराणसी। युवा पत्रकार अवनिन्द्र कुमार सिंह के संपादकत्व में ‘भदैनी मिरर’ अखबार लांच कर दिया गया. 12 दिसम्बर को अखबार की लांचिंग महंत संकटमोचन प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के  हाथों कराया गया. अमर उजाला अखबार के संपादक राजेन्द्र त्रिपाठी ने भी इसका लोकार्पण किया. ‘भदैनी मिरर’ क्यूआर कोड पर आधारित है. दावा है कि यह देश का पहला क्यूआर कोड आधारित अखबार है. ‘भदैनी मिरर’ नाम से न्यूज वेबसाइट पहले से ही चल रही है.

‘भदैनी मिरर’ के संपादक अवनिन्द्र कुमार सिंह कहते हैं- ”प्राचीन नगरी काशी की ऐतिहासिकता और विरासतों को लेकर अखबार आगे बढ़ेगा. विश्वसनीयता के पैमाने पर भदैनी मिरर जनता के समक्ष खरा उतरे, इसके लिए क्यूआर कोड मील का पत्थर साबित होगा. क्यूआर कोड की योजना बीएचयू आईएमएस न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्र की है. अवनिन्द्र ने तीन साल पहले “भदैनी-टाइम्स” नाम से फेसबुक पेज बनाकर एक शुरुआत की थी. इस दरम्यान वह बनारस से प्रकाशित कई अखबारों में काम करते रहे और बड़े अख़बारों के लिए लेख भी लिखते रहे. धीरे-धीरे वह अपने तनख्वाह के पैसे से कार्यक्षेत्र में इजाफा करते रहे. कुछ मजबूत लोगों के सहयोग से अब अख़बार के साथ वेबन्यूज़ पोर्टल की शुरुआत कर चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन