Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चेक बाउंस होने पर भारत अपडेट न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर ललित सिंह को पत्रकार ने भेजा लीगल नोटिस

नोएडा स्थित मीडिया कंपनी भारत अपडेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ललित सिंह को चेक बाउंस के मामले में कानूनी नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस एडवोकेट संजीव के माध्यम से श्री स्नेह कमल सेठ ने भेजा है, जो भारत अपडेट में दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत थे।

नोटिस के अनुसार, श्री सेठ को 9 सितंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। उनकी मासिक सैलरी ₹40,000 तय थी। भुगतान के लिए ₹69,333 का एक चेक (नंबर 000998) जारी किया गया था, लेकिन 22 जनवरी 2024 को चेक “सिग्नेचर डिफर्स” के कारण बाउंस हो गया।

श्री सेठ का दावा है कि कंपनी ने बार-बार आश्वासन के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। नोटिस में कहा गया है कि यह घटना न केवल अनुबंध का उल्लंघन है, बल्कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत एक आपराधिक कृत्य भी है।

एडवोकेट ने ललित सिंह से 15 दिनों के भीतर ₹69,333 का बकाया और ₹11,000 बतौर कानूनी खर्च का भुगतान करने की मांग की है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस मामले ने मीडिया इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, और यह देखना बाकी है कि भारत अपडेट प्राइवेट लिमिटेड इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन