Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार सरकार ने भिखारी ठाकुर सम्मान से कई लोगों को किया सम्मानित

भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले स्व० भिखारी ठाकुर की 130वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली कुतुबपुर दियरा में बिहार सरकार द्वारा एक भव्य सास्कृतिक समारोह के दौरान भिखारी ठाकुर सम्मान दिया गया. आयोजन में कई कलाकार, राजनेता, अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे. इस अवसर पर भोजपुरी के उत्थान में सहभागी कई विभूतियों को भी सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विनय बिहारी ने किया.

भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले स्व० भिखारी ठाकुर की 130वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली कुतुबपुर दियरा में बिहार सरकार द्वारा एक भव्य सास्कृतिक समारोह के दौरान भिखारी ठाकुर सम्मान दिया गया. आयोजन में कई कलाकार, राजनेता, अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे. इस अवसर पर भोजपुरी के उत्थान में सहभागी कई विभूतियों को भी सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विनय बिहारी ने किया.

बिहार सरकार ने जिन हस्तियों को राजकीय सम्मान ‘भिखारी ठाकुर सम्मान-2017’ से  सम्मानित किया है, उनके नाम हैं- भूपेंद्र विजय सिंह (फिल्म निर्माता), बाबू त्यागी (फिल्म निर्माता), बॉलीबुड अभिनेत्री वैष्णवी, डॉ.अनिल कुमार श्रीवास्त्व (सचिव बिहार इप्टा), शिवा चौधरी (डी.ओ.पी), ब्रज भूषण सिन्हा (फिल्म निर्देशक), डॉ अर्चना सिंह (फिल्म अभिनेत्री), उमेश पाठक (गायक), गणेश पांडेय (गायक व म्यूजिक निर्देशक), महेश स्वर्णकार (चरित्र अभिनेता), दिवाकर  शर्मा (ग्राफ़िक डिजाइनर), मनीष चतुर्वेदी (फिल्म निर्माता व अभिनेता), शशिकांत सिंह (पी.आर.ओ), आनंद भारती (पत्रकार), हर्ष जैन (निर्माता व  निर्देशक), धनंजय सिंह (पत्रकार), मधुप कुमार (फिल्म पत्रकार), उमेश सिंह (निर्माता), पासुपति नाथ अरुण (रंगमंच), ग्लैमरस डॉट कॉम ( चंदन चौहान) आदि.

गदर, जिद्दी आशिक जैसी भोजपुरी फिल्‍मों के निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह को भी वर्ष 2017 का भिखारी ठाकुर सम्मान मिला है। सम्‍मान मिलने के बाद भूपेंद्र विजय सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बिहार सरकार का आभार जताया और कहा कि स्‍व. भिखारी ठाकुर सम्‍मान मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है कि भिखारी ठाकुर के बिना भोजपुरी की कल्‍पना आज के दौर में आसान नहीं है। उन्‍होंने जिस तरह अपनी रचनाओं से भोजपुरी की आत्‍मा से लोगों का परिचय करवाया, वो अद्भुत था। उनकी वजह से भोजपुरी का नाम देश दुनियां में रौशन हुआ है। हम उनकी परंपरा के लोग हैं, जो उनसे प्रेरणा लेकर सीखते हैं और इस भाषा को आगे ले जाने का प्रयास करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि यह सम्‍मान मेरे लिये गौरव की बात है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे कभी भिखारी ठाकुर सम्‍मान से भी नवाजा जायेगा। मगर निर्णायक मंडल ने मुझे इस लायक समझा। उसके लिए मैं निर्णायक मंडल और राज्‍य सरकार का आभारी हूं। उन्‍होंने कहा कि इस सम्‍मान के मिलने के बाद अब मुझ पर एक अतिरिक्‍त जिम्‍मेवारी भी आ गई है कि मैं भी भोजपुरी भाषा की तरक्‍की में अपना महती योगदान दूं। जिसके लिए मैं प्रयासरत भी हूं। भूपेंद्र विजय सिंह पिछले पांच सालों से भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में सक्रिय हैं और इन दिनों उनकी बहु चर्चित फिल्‍म ‘पाकिस्‍तान में जयश्री राम’ रिलीज को तैयार है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन