Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण के नोएडा ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल को 52 टांके लगे!

यशवंत सिंह-

धर्मेंद्र चंदेल दैनिक जागरण के नोएडा ब्यूरो चीफ हैं। उनकी भतीजी की शादी थी। पहुँचा तो वे कहने लगे- “मैं खड़ा होकर स्वागत नहीं कर सकता क्योंकि मैं खड़ा ही नहीं हो सकता।” वे अपने पैर की तरफ़ इशारा किए।

मैं थोड़ा चौंका और उनके बगल में बैठ गया। पैर में कष्ट का कारण पूछा। जो बताया उससे मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

एक सुबह वह अपने कुत्ते को टहलाने ले गए तो उस पालतू कुत्ते पर सात आवारा कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। धर्मेंद्र जी अपने कुत्ते को बचाने के लिए उस पर लेट-से गए। आवारा कुत्तों ने धर्मेंद्र चंदेल जी को ही निवाला बना लिया और कमर से लेकर पैर तक को नोच खाया।

कुल बावन (फिफ्टी टू) टांके लगे हैं। चार पाँच दिन कैलाश अस्पताल में भर्ती रहे। प्लास्टिक सर्जरी भी हुई है।

मैं तो सुन कर दंग रह गया। बावजूद इस बड़ी दुर्घटना के, धर्मेंद्र भाई कहानी बता बता कर लगातार हँसते रहे।

दुख को हँसते हँसते झेलना और जीना, इसी का नाम तो ज़िन्दगी है।

जल्दी स्वस्थ होइए धर्मेंद्र भाई और पालतू कुक्कुर थोड़ा बड़ा टाइप व कटहा नस्ल का रखिए जो पाँच सात आवारा कुत्तों को अकेले निपटा दे। इस दुनिया में जंगल राज है। कमजोर को मजबूत निगल लेने पर आमादा हैं।

भड़ास एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन