Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नए साल के मौके पर डीजीपी के घर पर डिनर पार्टी, देखें तस्वीरें

विवेक त्रिपाठी-

नए साल के मौके पर डीजीपी के घर पर डिनर पार्टी हुई. डीजीपी राजीव कृष्णा के निवास पर शनिवार रात नये साल पर आईएएस और आईपीएस अफसरों का जमावड़ा हुआ.

डीजीपी ने नये साल के उपलक्ष्य में डिनर पार्टी का आयोजन किया था. अफसर परिवार के साथ आए और कुछ हल्के फुल्के माहौल में समय बिताया.

डीजीपी राजीव कृष्णा और उनकी पत्नी आईआरएस अफसर मीनाक्षी सिंह ने सबकी जमकर मेहमाननवाजी की..

कड़ाके की ठंड में डीजीपी बंगले के लॉन में कैंप फायर का आयोजन था इसलिए सर्दी जरा भी पास नहीं फटकी..

डिनर पार्टी में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद के साथ आईएएस डॉ. हरिओम और उनकी पत्नी मालविका की मौजूदगी ने महफिल में चार चांद लगा दिए. डॉ. हरिओम और मालविका कला प्रेमी हैं.. गीत, गजल, कविताएं लिखते हैं, सुनते भी हैं..

डिनर पार्टी में आईपीएस नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, प्रवीण कुमार भी मौजूद थे. अफसरों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन