Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण की झूठी ख़बर से होमगार्ड नाराज, भेजा शिकायती पत्र

महोदय,

अपने हक और हकूक की लड़ाई लड़ रहे होमगार्ड संघ की खबर को कूटरचित कर दैनिक जागरण, बाँदा ने प्रकाशित कर हमारी नौकरी को खतरे में डाल दिया है। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दैनिक जागरण, बाँदा के ब्यूरो चीफ मनोज सिंह शुमाली ने खबर को फर्जी तरीके से मूल समाचार न छापकर मनगढ़न्त समाचार प्रकाशित किया। महोदय, दैनिक जागरण की इस फर्जी खबर से हमारी नौकरी खतरे में पड़ गई है। हमारे खिलाफ जांच के आदेश भी हुए हैं। इस आशय का हमनें एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा है जिसमें हमनें दैनिक जागरण की काली करतूतों को उजागर किया है।

महोदय, दैनिक जागरण, बाँदा के ब्यूरो चीफ मनोज सिंह शुमाली पहले भी विभिन्न विवादित खबरें प्रकाशित करते रहे हैं। विवादों व विवादित खबरों से इनका पुराना नाता रहा है।
मनोज सिंह शुमाली हमेशा से ही ऐसी खबरें प्रकाशित कर अनैतिक दबाव बनाकर स्वार्थ सिदध करते हैं। आपसे अनुरोध है कि ऐसी फर्जी खबरें प्रकाशित करने वालों के खिलाफ आपने जो मुहिम छेड़ी है, उसमें हमें भी थोड़ा सा स्थान देकर हमारी बात को अपनी भड़ास4मीडिया में प्रकाशित करने की कृपा करें। पूरा मामला समझने के लिए आपकी सेवा में दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर की कटिंग व हमारा शिकायती पत्र भेज रहे हैं।

प्रार्थी
Awadh Kishor
समस्त होमगार्ड
जनपद बाँदा
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन