Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बरेली से संजीव द्विवेदी ने सांध्य दैनिक ‘दो टूक’ निकाला… पंकज अग्रवाल, संदीप सिंह समेत कई जुड़े

बरेली से खबर है कि यहां हिन्दुस्तान समाचार पत्र को छोडकर कुछ दिन घर बैठने के बाद संजीव द्विवेदी ने अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर सांध्य दैनिक दो टूक निकाल दिया है। हालांकि अभी ‘दो टूक’ का विधिवत लोकार्पण नहीं हुआ है, लेकिन चौपला रोड पर इसके कार्यालय का केन्द्रीय मंत्री एवं बरेली के सांसद संतोश गंगवार ने फीता काटकर उदघाटन कर दिया है।

संजीव द्विवेदी खुद इसके संपादक हैं जबकि पंकज अग्रवाल को प्रबंधक बनाया गया है। बताया जाता है कि ‘दो टूक’ को इंवर्टीज ग्रुप के सीईओ उमेश गौतम व बरेली के बडे उद्योगपति हाजी शकील कुरैशी ने वित्तीय मदद की है। बहरहाल सांध्य दैनिक दो टूक के आने से दैनिक समाचार पत्रों में खलबली है। दो टूक प्रबंधन ने पीलीभीत में संदीप सिंह को अपना ब्यूरो चीफ बनाया है। संदीप सिंह लंबे अरसे तक जागरण, अमर उजाला व हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर चुके हैं। इसके अलावा समाचार पत्र को बदायूं, शाहजहांपुर आदि जनपदों में ब्यूरो की तलाश है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन