Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘फेम इंडिया’ के पांच राज्य में पांच संस्करण हुए

सर्वे और सेलेब्रिटी आधारित पत्रिका फेम इंडिया ने नये साल में पांच राज्यों में अपने पंख फैला लिये हैं। अब यह पत्रिका बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से एक साथ प्रकाशित हो रही है। यह पत्रिका सभी राज्यों के लिये अलग-अलग संस्करणों का प्रकाशन कर रही है जो एक अनोखा प्रयोग है। अभी तक भारत में समाचार पत्र ही विभिन्न इलाकों के लिये विभिन्न संस्करण प्रकाशित करते हैं या फिर ई टीवी और सहारा जैसे चैनल अलग-अलग राज्यों के लिये क्षेत्रीय चैनल चला रहे हैं। फेम इंडिया की तैयारी आने वाले कुछ महीनों में हर राज्य का एक संस्करण प्रकाशित कर पूरे देश में फैलने की है।

खास बात यह है कि पॉजिटिव जर्नलिज्म यानी सकारात्मक पत्रकारिता पर आधारित यह एकमात्र पत्रिका है जो पिछले कई वर्षों से इसे एक मुहिम के तौर पर चला रही है। फेम इंडिया देश की नामी-गिरामी सर्वे एजेंसियों के साथ मिल कर हर राज्य में सफलता के शिखर पर पहुंचे और प्रतिभाशाली लोगों के बारे में उन संघर्षों की कहानी को प्रकाशित करती है जो उन्हें आज एक मुकाम पर लायी है।

पत्रिका के एसोसिएट एडीटर धीरज कुमार के मुताबिक, “हमारा प्रयास उन सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करना है जो विकास को गति प्रदान करते हैं और जीवन को ऊर्जा से भर देते है। हमारा मानना है कि सकारात्मक सोच ही व्यक्ति और समाज को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

“हमारा मानना है कि नकारात्मक कार्यों की चर्चा से विकास कार्यों को गति तो मिलती नहीं, बल्कि समाज में निराशा का वातावरण बनने लगता है। समाज सेवा, राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में उत्तम कार्य कर रहे व्यक्तियों को हर स्तर पर सामने लाने की जरूरत है, ताकि इनकी इस धारणा को मजबूती मिल सके कि अच्छे इरादे से कार्य करने वालों का सम्मान करने को दुनिया खड़ी है।”

“प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहता है और उसकी यही इच्छा रहती है कि हर कोई उसे जाने, पहचाने औऱ उसे जीवन के हर क्षेत्र में यश की प्राप्ति हो। यह मुहिम है सफलता के सम्मान की, उत्कृष्टता के पहचान की, क्योंकि हमारा मानना है कि सोच बदलने से ही बदलता है समाज।”

प्रेस रिलीज

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन