Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रदीप वर्मा ने गाजियाबाद केंद्रित साप्ताहिक अखबार शुरू किया, कलेक्टर ने किया लोकार्पण

जनसत्ता, दैनिक जागरण, 4 रियल न्यूज, न्यूज एक्सप्रेस और इंडिया इनसाइट चैनल में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके पत्रकार प्रदीप वर्मा ने गाजियाबाद की खबरों पर केन्द्रित साप्ताहिक समाचार पत्र ‘गाजियाबाद परिक्रमा’ लांच किया है। ‘गाजियाबाद परिक्रमा’ का लोकार्पण गाजियाबाद की नवनियुक्त जिलाधिकारी निधि केसरवानी के करकमलों से हुआ। इस खास मौके पर समाचार पत्र के प्रधान संपादक आर. पी. गोयल, वरिष्ठ पत्रकार सुनील वर्मा, वॉइस आफ नेशन चैनल के जिला प्रभारी शक्ति सिंह, पत्रकार मित्र राजकुमार और एसडीएम सदर के साथ काफी संख्या में पत्रकार व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘गाजियाबाद परिक्रमा’ शहर के लोगों की आवाज बनेगा और सार्थक पत्रकारिता की मिशाल पेश करेगा। पिछले बीस वर्षों से गाजियाबाद, नोएडा में पत्रकारिता में सक्रिय प्रदीप वर्मा की संपादक के तौर पर यह पहली पारी है। प्रदीप वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि उनका लक्ष्य समाचार पत्रों की भीड़ में गाजियाबाद परिक्रमा को अलग पहचान देने का है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक पत्र को जल्द ही दैनिक करने की योजना है लेकिन इससे पूर्व ‘गाजियाबाद परिक्रमा’ की पहचान और इसकी खबरों की विश्वसनीयता को स्थापित किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन