Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आंसुओं से ब्लड शुगर मापने जैसा प्लान गूगल को बनाएगा लंबी रेस का घोड़ा

गूगल के कार्यकारी चेयरमैन इरिक स्किमिड ने कंपनी के 2015 के शेयर होल्डरों की बैठक में शेयर धारकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि डायबिटिक ब्लड शुगर को लोगों के आंसुओं के जरिए मापने जैसे प्लान गूगल को लंबी रेस का घोड़ा बनाएंगे। इरिक मानते हैं कि इस तरह के प्रोजेक्ट ही गूगल को आगे ले जाएंगे और भविष्य में सफलता दिलाएंगे।

स्किमिड ने कहा कि गूगल के फेल न होने की बड़ी वजह उसका प्रयोग करना है लेकिन ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं, जो किसी एक काम को तो बहुत अच्छे से करती हैं, लेकिन कोई दूसरा काम नहीं करना चाहतीं। वह अपने मिशन का विस्तार नहीं करना चाहतीं, वह चुनौतियां स्वीकार नहीं करना चाहतीं लेकिन हम इस तरह की सोच में विश्वास नहीं रखते। हम मानते हैं कि तकनीकी बदलाव की ओर क्रांतिकारी तरीके से आगे बढ़ना चाहिए।’ इरिक ने गूगल की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि हमारा काम उन चीजों पर काम करना है, जो भले ही आज के दौर में प्रासंगिक नहीं हैं, लेकिन वह अगली पीढ़ी की तकनीक बनेगी।’

इरिक ने डायबिटिक ब्लड शुगर की जांच को लेकर कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि दुनिया के एक तिहाई लोग अपनी जिंदगी में इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं। फिर क्या इस तरह का हमारा प्रोजेक्ट काम का नहीं है। गूगल अपनी इस तकनीक का लाइसेंस दवा कंपनियों को देने पर भी विचार कर रहा है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन