Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टीवी से हेमंत शर्मा का इस्तीफा

एक बड़ी चर्चा इंडिया टीवी न्यूज चैनल से आ रही है. लंबे समय से इंडिया टीवी और इसके मालिक रजत शर्मा के आंख नाक कान बने रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा और भाजपा से जुड़ी सरकारों में गहरे पैठ रखने वाले हेमंत शर्मा ने अचानक क्यों इस्तीफा दे दिया, इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

एक बड़ी चर्चा इंडिया टीवी न्यूज चैनल से आ रही है. वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत ने अचानक क्यों इस्तीफा दे दिया, इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

कुछ लोगों का कहना है कि चैनल की गिरती टीआरपी को लेकर चैनल प्रबंधन इन दिनों बेहद आक्रामक है और तरह-तरह से मंथन कर रहा है. कुछ लोग ये भी कहते सुने जा रहे हैं कि चैनल की टीआरपी गिरने की गाज अजीत अंजुम पर गिरने की चर्चा थी लेकिन गिर गई हेमंत शर्मा पर.

उधर, इंडिया टीवी प्रबंधन ने हेमंत के इस्तीफे पर चुप्पी साध रखी है.

यह भी कहा जा रहा है कि हेमंत को प्रबंधन मनाने की कोशिश कर सकता है. फिलहाल हेमंत शर्मा के इस्तीफे की अफवाह जोरशोर से फैल रही है और इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें की जा रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन