Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान अखबार के मेरठ एडिशन से तीन पत्रकारों को बिना नोटिस निकाल दिया गया

दैनिक हिंदुस्तान अखबार के मेरठ एडिशन से तीन पत्रकारों को बिना नोटिस नौकरी से निकाले जाने की खबर मिल रही है. इनके नाम हैं विनय कुमार तोमर, अजय तायल और अभय कुमार. विनय हिंदुस्तान मेरठ में करीब 3.5 साल से कार्यरत थे. अभय लगभग 5.5 साल और अजय 8 सालों इस संस्थान के हिस्से थे. बताया जाता है कि इन लोगों ने लंबा समय हो जाने के बाद भी सेलेरी न बढ़ाए जाने को लेकर एक पत्र प्रबंधन को लिखा था. इसके बाद इनकी सेलरी तो बढ़ाई गई लेकिन अगले ही महीने इन्हें फोन पर कह दिया गया कि आफिस न आएं.

तीनों पत्रकारों को बिना किसी नोटिस के कल 14-12-2017 को एक कॉल आफिस से आती है और कहा जाता है कि आप लोग अब ऑफिस में न आएं, आपकी नौकरी खत्म हो चुकी है. इस घटनाक्रम से आहत विनय कुमार तोमर ने अपने मोबाइल नंबर 9808617419 से भड़ास को फोन कर सूचित किया कि वह कंपनी के इस रवैये से बेहद आहत हैं और कोर्ट जाकर सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने मीडिया के साथियों से इस संघर्ष में साथ देने की अपील की और क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस बाबत सलाह मांगी है. विनय से उनके मोबाइल नंबर 9808617419 या मेल आईडी [email protected] से संपर्क किया जा सकता है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. a

    December 22, 2017 at 11:44 am

    गुजरात मे 150 रिकवरी सर्टि. इश्यू किए गये. जय मजिठीया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन