Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

फोर्ब्स की नई रिपोर्टः भारत के रईसों को लगा खेल टीमों का मालिक बनने का शौक

भारतीय रईसों पर जारी हुई फोर्ब्स की नई रिपोर्ट की खास बात ये है कि इसकी टॉप 100 सूची में शामिल सभी लोग अरबपति हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के अति समृद्ध लोगों के लिए किसी स्पोर्ट्स क्लब का मालिक बनना प्रतिष्ठा का नया प्रतीक बन गया है। भारत के सबसे धनी व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी 20 करोड़ डॉलर के अनुमानित मूल्य वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम, मुंबई इंडियंस के साथ इस मामले में सबसे आगे हैं। रिपोर्ट बताती है कि भारत के अति धनाढ्य लोग क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी और बैडमिंटन के क्षेत्र में खेल टीमों के मालिक बनने की दौड़ में लगे हुए हैं।

आईपीएल टीम मालिकों में अन्य अरबपति जीएम राव हैं जो दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिक है (फोर्ब्स की भारतीय अमीरों की सूची में 98वां स्थान) और सनराइज़र्स हैदराबाद के मालिक मीडिया दिग्गज कलानिधि मारन (38वां स्थान) शामिल हैं।
 
अंबानी फुटबॉल को भी प्रोत्साहन दे रहे हैं। हाल में लॉन्च हुई इंडियन सुपर लीग, खेल प्रबंधन फर्म आईएमजी के साथ साझेदारी और टाइटल प्रायोजक के रूप में हीरो मोटोकॉर्प के बृजमोहन लाल मुंजाल (23वां नंबर) के साथ अक्टूबर में शुरू हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के दिग्गज वेणुगोपाल धूत (43वां नंबर) और संजीव गोयन्का (69वां नंबर) अन्य आठ फ्रैंचाइज़ी मालिकों में शामिल हैं।
 
इस तरह भारत के अति समृद्धों के लिए किसी स्पोर्ट्स क्लब का मालिक होना प्रतिष्ठा का नया प्रतीक बन गया है। डाबर कंपनी के मालिक परिवार के सदस्य मोहित बर्मन दो खेल टीमों के मालिक हैं। बर्मन परिवार 2008 में मैदान में कूदा था और आईपीएल की शुरुआती नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब क्रिकेट टीम में हिस्सेदारी खरीदी थी।
 
क्रिकेट के साथ ही बर्मन ने पिछले साल मुंबई मैजिशियन्स फील्ड हॉकी टीम और पुणे पिस्टन बैडमिंटन टीम को खरीदा था। आर्थिक रूप से अलाभकारी साबित होने के कारण वे सितंबर में हॉकी से बाहर निकल गए। बर्मन का मानना है कि खेल के लिए धैर्य के साथ-साथ मोटे पैसे चाहिए। यहां तक कि उनकी क्रिकेट फ्रैंचाइज़ी अभी इस साल जाकर लाभदायक बनी है।
 
फिर भी टीम मालिक अन्य खेलों के प्रति आकर्षित हुए चले आ रहे हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार एक प्राचीन भारतीय संपर्क खेल को हाल ही में नया जीवन मिला है क्योंकि मार्च में आनंद महिंद्रा (74वां स्थान) ने प्रो कब्बडी लीग बनाई। वे इसे बोर्डिंग स्कूल में खेल खेला करते थे। वे लीग में बतौर टीम मालिक बैंकर उदय कोटक (15वां स्थान) और रिटेल दिग्गज किशोर बियानी को ले आए हैं।
 
तेलुगू टाइटन्स, बेंगलुरू बुल्स और जयपुर पिंक पैंथर्स जैसी टीमों के साथ इस कबड्डी लीग को 37 दिन के उद्घाटन संस्करण में 43.5 करोड़ टीवी दर्शकों की संख्या मिली। अब यह देश का दूसरा सबसे ज़्यादा देखा गया खेल टूर्नामेंट बन गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन