Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

यूपी के श्रमायुक्त की नींद टूटी, जागरण के मालिकों को नोटिस भेजा

23 अगस्त को उत्तर प्रदेश के श्रमायुक्त को खुद सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होना है, मजीठिया वेज बोर्ड मामले में. ऐसे में अब जाकर उनकी नींद टूटी है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की याद आ रही है. श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश की ओर से दैनिक जागरण के मालिक (सीईओ) को नोटिस जारी कर मामले को निपटाने के लिए 16 अगस्त को कानपुर बुलाया गया है. नोटिस में यह याद दिलाया गया है कि 23 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.

मजेदार बता तो यह है कि वर्ष 2012 में गठित त्रिपक्षीय समिति में जो श्रमायुक्त मालिकों को बैठक के लिए नहीं बुला पाया, उसे अब कैसे टेबल पर कर्मचारियों के साथ बैठा पाएगा. मालिक तो मालिक है, कहेगा मामला सुप्रीम कोर्ट में है, वहीं देखेंगे, और श्रमायुक्त कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा उनका.

श्रमायुक्त महोदय, पैसे खाकर रिपोर्ट बनाने और सरकार की नौकरी करने में यहीं फंसने का डर रहता है। अब तो आपको सुप्रीम कोर्ट में अपने बल पर ही रिपोर्ट को सही-गलत साबित करना है। आपकी ही रिपेार्ट है कि दैनिक जागरण में मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें एप्लीकेबल नहीं हैं और अब आप किस मुंह से कह रहे हैं कि मालिकों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया है.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. amrik singh

    August 11, 2016 at 4:35 am

    What will happen about wage board. When we get revised salary ? I will retire in 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन