Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर प्रेस क्लब की करतूतों का महामंत्री ने किया खुलासा

कानपुर प्रेस क्लब के फर्ज़ीवाड़ा प्रकरण में क्लब के महामंत्री अवनीश दीक्षित द्वारा एस.आर.न्यूज़ के मुख्य प्रबन्ध सम्पादक बलवन्त के शिकायती पत्र पर जवाब देने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार को अपने जवाब सौंप दिया, जिसकी एक कॉपी एस.आर.न्यूज़ के प्रतिनिधि बृजेन्द्र कुमार मिश्र को भी दी गयी। 

अवनीश दीक्षित ने पूर्व कार्यकारिणी पर आरोपों की बौछार करते हुए अपना बचाव किया। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट रूप से लिखा कि प्रेस क्लब की पूर्व कार्यकारिणी के संरक्षण में कानपुर प्रेस क्लब में काली करतूतें होती थीं, जिनको उन्होंने केवल छिपा कर पत्रकारों की गरिमा बचाने का कार्य किया है लेकिन वो काली करतूतें क्या थीं, इसका कोई वर्णन और प्रमाण नहीं है।

उनका ये बयान वास्तव में चौकाने वाला है और उस वक्त ये बयान आया, जब उनके ऊपर ही फर्जीवाड़ा करने के अरोप लगे। इसमें कई ऐसे नए तथ्य भी उन्होंने उजागर किये, जिसका काउंटर जवाब देने के लिये एस.आर.न्यूज़ के प्रतिनिधि ने भी 15 दिन का वक्त माँगा, जिसे डिप्टी रजिस्ट्रार ने यह कहते हुए स्वीकृत कर दिया कि अभी तक के प्रमाणों से संस्था का नवीनीकरण रद्द किये जाने योग्य है। 

वहीं दूसरी ओर बलवन्त सिंह का कहना है कि ये जवाब केवल डिप्टी रजिस्ट्रार को गुमराह करने के लिए दिए गए जवाब में लिखे तथ्यों के साथ उन्होंने कोई प्रमाण नहीं दिए हैं जो तथ्य जवाब में लिखे हैं, उनके आधार पर केवल नवीनीकरण ही नहीं, बल्कि रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जाना चाहिए। 

एसआर न्यूज से साभार

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन