Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कोर्ट ने फिल्में ऑनलाईन लीक करने वाली साइट्स बंद करने के दिए निर्देश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटरनेट के जरिए पायरेटेड फिल्मों की साइट चलाने वाली कई वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को निर्देश दिए है। तमिलरॉकर्स, कटमूवीज और लाइमटॉरेंट जैसी साइटों पर आरोप है कि ये वॉर्नर ब्रदर्स, यूनिवर्सल और नेटफ्लिक्स जैसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों व टीवी श्रृंखला की अनाधिकृत स्ट्रीमिंग और वितरण कर रही हैं। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने अंतरिम आदेश में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन वेबसाइटों के सभी यूआरएल और आईपी एड्रेस बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं।

यूआरएल (यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर) इंटरनेट पर किसी वेबसाइट का पता होता है। उच्च न्यायालय ने दूरसंचार विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी निर्देश दिया है कि वे प्रोडेक्शन हाउसों के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली वेबसाइटों के डोमेन नेम का पंजीकरण रद्द करे। यही नहीं, इन वेबसाइटों को बंद करने के लिए इंटरनेट और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को जरूरी अधिसूचना जारी करें।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमेरिका की मनोरंजन कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स की याचिका पर यह अंतरिम निर्देश दिया है। कंपनी की दलील थी कि इस तरह की वेबसाइटें बिना किसी अनुमति के उसकी साथ ही साथ यूटीवी, स्टार, नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्मों की मूल सामग्री की स्ट्रीमिंग कर रही हैं और उसे सार्वजनिक कर रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन