Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘लैंडिंग पेज व्यूअरशिप’ को टीआरपी से बाहर किया गया!

सरकार ने टेलीविजन ऑडियंस मापन प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए टीवी रेटिंग पॉलिसी (TRP) 2026 को अधिसूचित किया है।

नई नीति के तहत ‘लैंडिंग पेज व्यूअरशिप’ को रेटिंग मापन से बाहर रखा गया है और इसे केवल मार्केटिंग टूल के रूप में उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

इसके साथ ही, रेटिंग एजेंसियों के लिए पारदर्शी कार्यप्रणाली का खुलासा अनिवार्य किया गया है और डेटा सुरक्षा के लिए DPDP मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया गया है।

नीति में ड्यूल-ऑडिट सिस्टम लागू करने का प्रावधान है, जिससे बड़े सैंपल साइज के जरिए डेटा की सटीकता को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

इसके अलावा, टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए नेट वर्थ की पात्रता को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे अधिक संस्थाओं की भागीदारी संभव हो सके।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन