Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपाई महापौर के बेटों ने पोल खुलने पर पड़ोसी वकील बहन पत्रकार भाई समेत पूरे परिवार को पीटा, पुलिस मौन! देखें आडियो-वीडियो

सर नमस्ते

मैं कानपुर से ज्योति मिश्रा हूं. एफएम कालोनी सिविल लाइन की निवासिनी हूं. सर विगत 5 अप्रैल 2020 को रात्रि में कानपुर की भाजपा की महापौर के लड़कों ने हमला किया है. सर मेरे माता पिता व पत्रकार भाई से घर में घुस कर मार पीट की है. पुलिस कोई सुनवाई-कार्यवाही नहीं कर रही है.

आपकी मदद चाहिये सर. आपके द्वारा निर्भीक व बेबाक़ी से की जाने वाली पत्रकारिता के माध्यम से मैं अपनी आवाज उठाना चाहूंगी. क्या सर आप मेरी मदद करेंगे. मेरी कोई नहीं सुन रहा है. न शासन न कानपुर प्रशासन. संबंधित सारे डाक्यूमेंट्स अटैच कर रही हूं.

एडवोकेट ज्योति मिश्रा
कानपुर


श्री मान सम्पादक/ ब्यूरो

उत्तर प्रदेश.

महोदय,

दिनांक 5 अप्रैल 2020 को मेरे निवास स्थान 5/4 एफ.एम.कालोनी थाना ग्वालटोली कानपुर में रात्रि तकरीबन 10 बजे लॉक डाउन के बावजूद सोशल डिस्टेन्सिंग के नियम की अवहेलहना करने की खबर पोस्ट किए जाने पर यका-यक मेरे परिवार के ऊपर क्षेत्र में ही रहने वाली बीजेपी की महापौर प्रमिला पांडेय के दोनो बेटे बंटी व अनुराग पाण्डेय व उनके 50 से 60 की संख्या में साथियों ने एकजुट होकर मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरे पिता श्रीमान प्रभाशंकर मिश्र, मेरी माता श्रीमती शिरोमनी मिश्रा एवं भाई कमल शँकर मिश्र पत्रकार के साथ गाली गलौज व मारपीट की।

पुलिस में रिपोर्ट न लिखाने की धमकी के साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जबरन घर के अंदर घुस आने के बाद घर में लगे सीसीटीवी व हार्डडिस्क को उखाड़ ले गए। स्थानीय पुलिस को एवं 112 नम्बर पर सूचना देने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई।

मेरा परिवार चुटहिल अवस्था में घर में डरा सहमा रह रहा है। ऐसे में यदि इस लॉक डाउन की स्थिति में किसी भी प्रसाशनिक एवं पुलिस सहायता के अभाव में मेरे परिवार को कोई भी शारीरिक या जानमाल की हानि होती है तो इन दबंग बीजेपी कार्यकर्ता परिवार के व्यक्तियों को इसका जिम्मेदार माना जाये।

कृपया रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल उचित कानूनी कार्यवाही करवाने की कृपा करें।

धन्यवाद।

एडवोकेट ज्योति मिश्रा

सिविल लाइंस,कानपुर नगर

सुनें थानेदार की भाषा जो पीड़ितों को ही न उड़ने की सलाह दे रहा… उसके बाद देखें वो वीडियो जिसमें महापौर के परिजन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे….

नीचे क्लिक करें-

Audio Video

ये एसएचओ ग्वालटोली विजय पाण्डेय से वार्ता थी. वारदात होने के तीसरे दिन बाद उन्होंने महापौर के दबाव में कैसी भाषा बोली, उम्मीद है सुन लिया होगा आप लोगों ने.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन