Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुराग मुस्कान ‘न्यूज नेशन’ में एक बुलेटिन पढ़कर ‘इंडिया न्यूज’ वापस लौट आए, देवेंद्र देवा का ट्रांसफर, वरुण चौहान की नई पारी

खबर है कि ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के एंकर अनुराग मुस्कान पिछले दिनों अचानक ‘न्यूज नेशन’ चैनल के हिस्से बन गए. उन्होंने बतौर एंकर नए चैनल न्यूज नेशन में एक बुलेटिन भी पढ़ा. लेकिन जाने क्या हुआ कि वह फिर वापस इंडिया न्यूज लौट आए. सूत्रों के मुताबिक अनुराग मुस्कान को इंडिया न्यूज प्रबंधन की तरफ से मनमाफिक पैसा देने की बात कही गई तो अनुराग मुस्कराते हुए पुराने घर वापस लौट आए.

दैनिक जागरण, बरेली में देवेंद्र देवा ने ज्वाइन किया है. वो दैनिक जागरण हल्द्वानी से ट्रांसफर होकर बरेली आए हैं. उधर, चर्चा है कि दैनिक जागरण, बरेली के संपादकीय प्रभारी प्रदीप शुक्ला चीफ रिपोर्टर अमित अवस्थी को ऐन केन प्रकारेण परेशान करके अपने एक प्रिय पात्र को सिटी चीफ बनाना चाहते हैं. इसीलिए वह बार बार चीफ रिपोर्टर अमित को फोर्स लीव पर भेज रहे हैं.

वरुण चौहान अपनी नई पारी नोएडा में न्यूज एक्सप्रेस चैनल के साथ शुरू करने वाले हैं. उन्‍हें यहाँ एसाइनमेंट पर एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. न्यूज एक्सप्रेस चैनल ज्‍वाइन करने से पहले वरुण ए2जेड न्यूज में एसाइनमेंट पर कार्यरत थे. उसके पहले वे सहारा समय और चैनल वन न्यूज में काम कर चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन