Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लखनऊ के बाद आजमगढ़ से भी ‘नेशनल कवरेज’ अखबार शुरू, कई लोग जुड़े

आजमगढ़। ‘नेशनल कवरेज’ नामक अखबार का प्रकाशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ और आजमगढ़ से होने लगा है। अखबार के आजमगढ़ संस्करण की शुरुआत पिछले दिनों हुई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, अपर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास के अलावा पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह अतिथि की भूमिका में थे। 32 पेज के इस अखबार में सभी पेज रंगीन हैं और स्टोरी बेस्ड ये समाचार पत्र है।

शुरुआती दौर में अभी ये साप्ताहिक पत्र के रूप में काम कर रहा है लेकिन जल्द ही इसे दैनिक समाचार पत्र के रूप में शुरू किया जायेगा। दैनिक समाचार पत्र के लिए संस्थान द्वारा कागजी औपचारकिताओं को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान में इस अखबार का पोर्टल www.NationalCoverage.co.in है। इस अखबार के समूह संपादक आशुतोष द्विवेदी हैं जो पूर्व में यूनाईटेड भारत, आज, डीएनए जैसे अखबरों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा संदीप अस्थाना भी इसके हिस्से हैं जो पूर्व में हिन्दुस्तान व आज में रह चुके हैं। अरुण चौबे सोनभद्र से हैं जो पहले हिन्दुस्तान से जुड़े थे।

लखनउ संस्करण में स्थानीय संपादक के रूप में अजय द्विवेदी है जिनका प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव है। ये अमर उजाला गाजियाबाद, राज एक्सप्रेस इंदौर समेत कई बड़े संस्थानों में सेवा दे चुके है। मूल कंपनी शताब्दी ग्रुप ऑफ कंपनीज है जो रियल स्टेट के क्षेत्र में काम करती है। साथ ही पेट्रोलियम के क्षेत्र में इस कंपनी का दखल है। इस ग्रुप में पेट्रेाल पंप व इससे जुड़े व्यवसाय हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन