Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निखिल शर्मा दैनिक जागरण और अक्षत दत्त जोशी नेशनल वॉइस से जुड़े

नौ साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय मेरठ के खेल पत्रकार निखिल शर्मा ने नोएडा में राजस्थान पत्रिका समूह के अखबार को अलविदा कह दिया है. निखिल ने नोएडा में ही नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण के खेल डेस्क के साथ की है. निखिल को सब एडिटर बनाया गया है. निखिल ने करियर की शुरुआत मेरठ में दैनिक जनवाणी से की थी. मेरठ में वो आईनेक्स्ट, हिंदुस्तान जैसे अखबारों में भी कार्य कर चुके हैं. इसके बाद निखिल एक साल तक अमर उजाला जम्मू में रहे. वे पिछले साल जून से राजस्थान पत्रिका अखबार में थे.

यूपी के युवा पत्रकार अक्षत दत्त जोशी हाल ही में लखनऊ से संचालित उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के रीजनल चैनल नेशनल वॉइस से जुड़ गए है। इस बात की पुष्टि अक्षत ने अपने एफबी वाल पर एक सूचना पोस्ट करके की है।

बिहार के सीवान जिले के युवा कारोबारी धीरेंद्र तिवारी ने townaajtak.com नाम से एक वेबसाइट लांच की है. सीवान के पिपरा गांव से ताल्‍लुक रखने वाले धीरेंद्र तिवारी पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे जब सोशल मीडिया पर उनकी सक्‍सेस स्‍टोरी वायरल हुई. धीरेंद्र दिल्‍ली के मल्‍टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर सीवान में अपने एनआरआई दोस्‍त के साथ खेती कर रहे हैं. धीरेंद्र ने लॉ और मैनेज्‍मेंट की पढ़ाई की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन