Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नोएडा मीडिया सेंटर जर्नलिस्ट एसो. की नई टीम गठित, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी बने अध्यक्ष

नोएडा मीडिया सेंटर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आम सभा की बैठक सेक्टर-15 में हुई। इस बैठक में मीडिया सेंटर के नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सुरेश चौधरी को अध्यक्ष, संजीव यादव को महासचिव व बलराम पाण्डेय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से तीनों पदों पर अपनी मोहर लगायी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अनिल चैधरी ने किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि नोएडा मीडिया सेंटर के संरक्षक मंडल में चेतना मंच के संपादक श्रीरामपाल रघुवंशी, अनिल चैधरी, मनोज त्यागी, एसएस अवस्थी, विनोद शर्मा, संतोष सिंह, मुखराम सिंह, अनिल निगम, आलोक द्विवेदी, सत्यदेव यादव को रखा जाये। इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा ने सुरेश चौधरी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार ललित विजय ने दिनेश शर्मा के प्रस्ताव पर सहमति जताई। इसी क्रम में मुखराम सिंह, मनोज त्यागी, बलराम पाण्डे, अमित सिंह, देवेंद्र बैसोया, ईश्वरचंद, विनोद शर्मा, अनिल चौधरी , सुरेंद्र पंडित सहित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से सुरेश चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। महासचिव पद के लिए संजीव यादव के नाम का प्रस्ताव मुखराम सिंह ने रखा जिसे सभी सदस्यों ने आम सहमति से स्वीकार कर लिया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश चौधरी ने बलराम पाण्डे के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर एक राय से सभी ने सहमति जतायी। चुनाव के बाद तय हुआ कि कार्यकारिणी के तीनों पदाधिकारी अपने अन्य पदाधिकारियों का चयन जल्द कर लें। आम सभा में यह भी तय हुआ कि पत्रकारों के हित व सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना है तथा जिले में कार्यरत सभी संस्थानों के पत्रकारों से मिलकर उन्हें सदस्य बनाया जाये। पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता पत्रकार मित्रों के हित की रक्षा की होनी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन