Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बेलगाम नोएडा पुलिस ने अबकी इंडिया न्यूज चैनल के पत्रकार को ठोंका, लाठी-डंडों से पीटकर चौकी में बंद किया

नोएडा : बेलगाम नोएडा पुलिस का पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने का दौर बदस्तुर जारी है। सेक्टर 18 में वीरवार रात गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टोकना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने पहले पत्रकार और उसके दोस्त को सडक़ पर गिराकर पीटा। फिर पुलिस चौकी पर ले जाकर उनकी पिटाई की। इस दौरान पत्रकार ने परिजनों को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला। तभी एक पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर पत्रकार का मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रातभर थाने में रखा। शुक्रवार सुबह दोनों को छोड़ दिया गया। पत्रकार केदोस्त को गंभीर चोटें आई हैं उसका जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीडि़त की शिकायत पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने सीओ फस्र्ट को जांच का आदेश दिया है।

दिल्ली निवासी राहुल कादयान इंडिया न्यूज चैनल के पत्रकार हैं। वीरवार रात को वह अपने मित्र राजीव श्रीवास्तव के साथ सेक्टर-18 आए थे। दोनों रात में सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे कैब के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो पुलिसकर्मी गलत दिशा में बगैर हेमलेट के तेजी से जा रहे थे। इस पर राहुल ने पुलिसकर्मियों को टोक दिया कि देख के चलाईए, मारदेंगे क्या। इसके बाद दोनोंं पुलिसकर्मी राहुल के पास पहुंचे तो राहुल ने अपना परिचय दिया। इसकेबाद दोनोंं पुलिसकर्मियोंं ने राहुल व राजीव के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद ये पुलिसकर्मी चले गए।

दोनों पुलिसकर्मियोंं के साथ कार से तीन अन्य पुलिसकर्मी आ गए। इसके बाद पांचों पुलिसकर्मियोंंने मिलकर पहले मेट्रो स्टेशन के नीचे सडक़ पर लाठी डंडो से पिटाई की। इस दौरान राजीव वहां से किसी तरह निकल गया। राहुल को सेक्टर-18 पुलिस चौकी ले गए। वहां भी पुलिस वालोंं ने जमकर मारपीट की। लाठी से मारकर मोबाइल तोड़ दिया। रात भर थाना सेक्टर 20 में रखा और सुबह वहां से छोड़ दिया गया।

पत्रकार राहुल ने बताया कि पुलिसवालों को जैसे ही पत्रकार होने की जानकारी दी तो वे लोग और भी बदसलूकी व मारपीट करने लगे। राहुल का कहना है कि नीरज नामक पुलिसकर्मी सबसे अधिक उत्तेजित होकर पिटाई कर रहा था। इस घटना के बाद शुक्रवार दोपहर को पीडि़त राहुल ने एसएसपी व नोएडा मीडिया क्लब से शिकायत की। मीडिया क्लब की तरफ से भी एसएसपी को इस घटना की जानकारी दी गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

    September 21, 2019 at 10:31 am

    सरकार व वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लें ,दोषी पुलिस कर्मियों को दण्डित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन