Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज तक कॉन्क्लेव में महंत राजू दास और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच लात जूता की आई नौबत!

नई दिल्ली। टीवी चैनल आज तक के एक कॉन्क्लेव के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चर्चा के दौरान अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा और कथित चोरी के आरोपों का मुद्दा उठा। इसी दौरान महंत राजू दास सरकार और संबंधित पक्ष का बचाव करते हुए अपनी बात रख रहे थे। इस पर कार्यक्रम में मौजूद NSUI से जुड़े कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बहस कुछ ही देर में हंगामे में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लात-जूता जैसी नौबत की स्थिति बिगड़ती देख कार्यक्रम के आयोजकों और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद कार्यक्रम दोबारा सामान्य रूप से आगे बढ़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में आज तक, महंत राजू दास या NSUI की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस जारी है।


बड़ी खबर-
आज तक के Conclave में हंगामा हो गया।
चढ़ावा चोरी पर सरकार का बचाव कर रहे हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास को NSUI के नेताओं ने आड़े हाथों ले लिया।
बड़ी मुश्किल से बीच बचाव हुआ।
अयोध्या कांड के बीच ही लंका कांड हो गया!
-अभिषेक उपाध्याय

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन