Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत एक्सप्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुदेश तिवारी को संपादकीय विभाग के साथ प्रशासन और राजस्व की भी जिम्मेदारी


ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर अनिल राय निभाएंगे समन्वय की भूमिका, राधेश्याम राय को फिल्म प्रोडक्शन डिवीजन और नए वेंचर्स की कमान

नोएडा। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने संगठन के भीतर महत्वपूर्ण प्रशासनिक और संपादकीय जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण की घोषणा की है। 9 जुलाई 2026 को जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में प्रबंधन ने कहा है कि मीडिया संगठन के लगातार विस्तार और विविधीकरण को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं, ताकि संपादकीय, प्रशासनिक और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।  

सर्कुलर के अनुसार, सुदेश तिवारी, जो वर्तमान में Executive Director एवं Group Editor हैं, अब पूरे संपादकीय विभाग की दैनिक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही उन्हें कंपनी के Administration और Revenue से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रबंधन का मानना है कि इससे संगठन के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।  

इसके अलावा ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर अनिल राय पहले की तरह संपादकीय गतिविधियों में सुदेश तिवारी के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। साथ ही उन्हें सहारा इंडिया मीडिया से जुड़े आगामी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी भी दी गई है।  

सर्कुलर में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर एवं डायरेक्टर राधेश्याम राय को भी नई जिम्मेदारी सौंपने का उल्लेख है। उन्हें भारत एक्सप्रेस फिल्म प्रोडक्शन डिवीजन सहित संगठन के नए वेंचर्स का दायित्व दिया गया है। साथ ही वे कंपनी के परिचालन संबंधी मामलों में प्रबंधन के सलाहकार की भूमिका भी निभाएंगे।  

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय द्वारा जारी इस सर्कुलर में सभी कर्मचारियों से नए दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई है।  

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन