Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कार्यकारी संपादक प्रमोद शर्मा ने K News को कहा अलविदा…

करीब 25 सालों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय प्रमोद शर्मा ने उत्तर प्रदेश /उत्तराखंड के प्रमुख रीजनल चैनल के.न्यूज को अलविदा कह दिया है। वो यहां बतौर कार्यकारी संपादक पिछले करीब एक साल से कार्यरत थे। पूरे यूपी में चैनल का नेटवर्क खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही। विधानसभा चुनाव के दौरान “वोटर तो बोलेगा” उनका लाइव शो काफी चर्चित रहा था जिसे करीब यूपी के 40 जिलों में उन्होंने जनता के बीच से लाइव किया था।

पिछले दिनों चैनल के प्रधान संपादक अमिताभ अग्निहोत्री जी के चैनल को छोड़कर ईटीवी हिन्दी नेटवर्क में बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाईन करने के बाद प्रमोद शर्मा का के न्यूज से जाना तय माना जा रहा था। यहां वे उनके साथ ही यहां आये थे। इसके पहले प्रमोद शर्मा चैनल वन न्यूज में कार्यकारी संपादक थे और डेली क्राइम शो- “क्राईम एक्सरे” होस्ट करते थे। करीब पौने चार साल वे समाचार प्लस चैनल में एसोसिएट एडिटर, इनपुट के तौर पर रहे।समाचार प्लस में लोकसभा चुनाव 2014 में उन्होंने करीब 30 जिलों में लाइव शो “चुनावी घुमक्कड़” होस्ट किया था।

इससे पहले प्रमोद शर्मा सहारा न्यूज नेटवर्क में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर तैनात रहे। ग़ाज़ियाबाद और नोएडा में वे राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरोचीफ रहे और सहारा समय वीकली  तथा टीवी नेटवर्क के लिए भी वहां काम किया। प्रमोद शर्मा अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे अभी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि उनके पास कई विकल्प हैं जिस पर विचार कर रहे हैं और जल्दी ही नई पारी का ऐलान वह करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन