Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मानव तस्करी में धरे गए पत्रकार राकेश शर्मा पर आस्ट्रेलिया में आरोप तय

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले और दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे पत्रकार राकेश शर्मा को आठ लोगों को फर्जी दस्तावेजों पर ऑस्ट्रेलिया ले जाने के आरोप में ब्रिसबेन में गिरफ्तार किया गया था. 46 वर्षीय राकेश शर्मा पर अब आस्ट्रेलिया की अदालत ने आरोप तय कर दिया है.

राकेश शर्मा की मां डॉ. शकुंतला शर्मा हरियाणा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं. राकेश शर्मा कई बड़े अखबारों के साथ काम कर चुके हैं. वह कुरुक्षेत्र में दैनिक जागरण अखबार के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. पत्रकार राकेश शर्मा 8 लोगों को मीडियाकर्मी बताकर ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की कवरेज के बहाने ले गए. इन लोगों को अवैध रूप से आस्ट्रेलिया प्रवेश कराने के आरोप में राकेश और अन्य लोग ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए.

बताया जाता है कि राकेश शर्मा के बीजेपी नेताओं से अच्छे संबंध हैं. उनकी मां राज्य बीजेपी में प्रवक्ता हैं. राकेश शर्मा काफी देशों की यात्राएं कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से वह किसी संस्थान के साथ काम नहीं कर रहे थे. शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा का कहना है कि राकेश शर्मा का देश-विदेश आना-जाना लगा रहता था. प्रियंका के मुताबिक उनके पति को घूमने का शौक है. वह अमेरिका, कनाडा, जापान और पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं. 27 मार्च को वह एक निजी यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया के लिए निकले थे.”

राकेश शर्मा पर मानव तस्करी और फर्जी दस्तावेजों के आरोप लगाए गए हैं. ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर इन लोगों ने अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रमंडल खेलों के समाचार संकलन के लिए यहां आए हैं. ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स के बैंकॉक स्थित अधिकारी ने इन लोगों के संदिग्ध होने की जानकारी दी थी. एबीएफ के मुताबिक इन लोगों के पास जो मीडिया पहचान पत्र थे वे फर्जी पाए गए.

राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड तट पर 4 से 15 अप्रैल तक हुए. पत्रकार राकेश की सहायता से आठ लोगों का यह समूह बैंकॉक होकर आस्ट्रेलिया पहुंचा. बैंकॉक के अधिकारियों को इनके पास फर्जी दस्तावेज होने का संदेह हुआ था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों को सतर्क कर दिया था. हिरासत में लिए गए 8 लोगों की उम्र 20 से 37 साल तक है.

राकेश को ब्रिस्बेन अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया है. न्यायाधीश ने हिंदी में एक दुभाषिया का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं. राकेश शर्मा पर माइग्रेशन एक्ट 1958 के तहत मानव तस्करी समेत कई आरोप लगे हैं.

राकेश शर्मा को 20 साल की जेल हो सकती है. 8 अन्य भारतीयों को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की हिरासत में रखा गया है. पत्रकार राकेश की पत्नी प्रियंका का कहना है कि वह राकेश को वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद लेंगी. राकेश करीब एक महीने पहले पांच दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे. राकेश के पास अमेरिका और जापान सहित कई देशों का वीज़ा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन