Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

साधना ग्रुप से न्यूज़ एडिटर रवि बिड़ला की विदाई, रचना बंसल ‘ज़ी भारत’ चैनल से जुड़ीं

साधना ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर और नोएडा मीडिया सर्किल से जुड़ा एक अहम जॉइनिंग अपडेट सामने आया है। साधना ग्रुप में बड़ा फेरबदल करते हुए संस्थान के न्यूज़ एडिटर रवि बिड़ला को उनके पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें और उनके साथ 22 अन्य कर्मचारियों को ले-ऑफ का मेल भेजा गया है, जिसमें 31 जनवरी तक का समय दिया गया है।

छँटननी से पता चलता है कि साधना ग्रुप के भीतर या तो गहरा वित्तीय दबाव है या फिर मैनेजमेंट किसी बड़े संरचनात्मक बदलाव की तैयारी में है। इस छंटनी का असर संस्थान के भीतर काम कर रहे अन्य कर्मचारियों पर भी पड़ा है और वहां डर व अनिश्चितता का माहौल बताया जा रहा है।

इसी बीच नोएडा मीडिया से एक सकारात्मक खबर भी सामने आई है। सीनियर एंकर रचना बंसल ने ZEE भारत न्यूज चैनल से अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है। यहां उन्हें सीनियर एंकर और प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले रचना बंसल न्यूज़ इंडिया में सीनियर एंकर और प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं और उससे पहले वह इंडिया न्यूज में लंबे समय तक सीनियर एंकर के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन