Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय हरपी, दिवाकर झा, नवीन सिंह, संजीव शर्मा, राजवीर सिंह, सतीश राय, विजय शर्मा के बारे में सूचनाएं

दैनिक जनवाणी मेरठ के लोकल इंचार्ज संजय हरपी को हटाकर दिवाकर झा को नया लोकल इंचार्ज बनाया गया है. मेरठ से ही सूचना है कि दैनिक हिंदुस्तान से नवीन सिंह व संजीव शर्मा ने इस्तीफा देकर दैनिक जनवाणी ज्वाइन किया है. उधर, दैनिक जागरण मेरठ में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले समाचार संपादक राजवीर सिंह (बाबा) ने रिटायरमेंट के बाद अपनी नई पारी मेरठ से प्रकाशित नये हिंदी दैनिक “धारा न्यूज” में समूह संपादक के रूप में की है.

औरंगाबाद से खबर है कि पिछले कई महीनों से कर्मचारी संकट का सामना कर रहे लोकमत समूह के हिंदी अखबार ‘लोकमत समाचार’ का एक और विकेट गिर गया है. पता चला है कि यहां के वरिष्ठ उपसंपादक सतीश राय ने करीब एक पखवाड़े पूर्व इस्तीफा दे दिया है. इसके चलते सिटी डेस्क प्रभारी पर काफी बोझ आ गया है.

चतरा (ईटखोरी) से खबर है कि तीन दिन पूर्व ईटखोरी व मयूरहण्ड के मध्यान्ह भोजन सेल प्रभारी विकाश कुमार सिन्हा द्वारा इटखोरी प्रभात खबर के पत्रकार विजय शर्मा पर पाँच हजार रुपया प्रति माह देने और नहीं देने पर झुठा मुकदमे में फँसाकर नौकरी से हटवाने की धमकी देने के मामले मे थाने में दिए गए आवेदन पर थाना प्रभारी अशोक राम ने कार्रवाई करते हुए पत्रकार पर ईटखोरी थाना काण्ड संख्या 76/2016 भादवि 385 / 387 / 504 / 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले मे ईटखोरी थाना के अवर निरीक्षक विनय कुशवाहा को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने चतरा पहुँचकर जिले के एसपी अंजनी कुमार झा से न्याय की गुहार लगाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन