Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजीव पाठक, अजय सक्सेना, राम प्रवेश के बारे में सूचनाएं

शशिकांत संदभोर ने मुंबई में मराठी न्यूज चैनल ‘जाग्रुति’ ज्वाइन किया है. वे मुंबई ब्यूरो चीफ बनाए गए हैं. उधर, शाहजहांपुर अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अजय सक्सेना को बरेली भेज दिया गया है और उनकी जगह संजीव पाठक अमर उजाला के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी दी गई है. पहले संजीव पाठक को बदायूं से रोहतक भेजा गया था. वे पहले भी यहां अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं.

बोकारो जिले के दैनिक खबर मंत्र के ब्यूरो चीफ रामप्रवेश को हटा दिया गया है. यह कार्रवाई झारखंड चुनाव के दौरान विज्ञापन की राशि में गड़बड़ी करने के आरोपों में किया गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के चार विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से अधिक राशि विज्ञापन के नाम पर लेने एवं उसका 10 प्रतिशत भी विज्ञापन नहीं छापने का आरोप था. इस बात का पता तब चला जब रांची से कंपनी प्रबंधन ने तमाम प्रत्याशियों से विज्ञापन के लिए दिए राशि पर चर्चा की. रामप्रवेश पुराने पत्रकारों में रहे हैं और यहां से पहले दैनिक हिन्दुस्तान में काफी दिनों तक ब्यूरोचीफ रह चुके थे. उनके स्थान पर खबर मंत्र में ही नंबर टू पॉजीशन में रहे दीपक सवाल को नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है. दीपक भी दैनिक हिन्दुस्तान और उसके बाद प्रभात खबर में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन