Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बुलंदशहर अमर उजाला में गदर, क्राइम रिपोर्टर ने दर्ज कराई साथी रिपोर्टर पर एफआईआर

बुलंदशहर अमर उजाला कार्यालय में तैनात क्राइम रिपोर्टर गौरव भारद्वाज ने प्रबंधन के संज्ञान में डाले बिना साथी रिपोर्टर प्रद्युम्न कौशिक के खिलाफ सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है.  पुलिस ने क्राइम रिपोर्टर के दबाव और अखबार के प्रभाव में तहरीर के आधार पर प्रद्युम्न के खिलाफ जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है. प्रद्युम्न ने अखबार के टाप मैनेजमेंट से क्राइम रिपोर्टर की मनमानी की शिकायत की है.

बताया गया है कि इस मामले को अखबार प्रबंधन ने भी गंभीरता से लिया है और इसे अनुशासनहीनता माना है. अंदर की बात यह है कि प्रबंधन ने क्राइम रिपोर्टर को हटाने का मन बना लिया है.  गाजियाबाद कार्यालय से दो रिपोर्टर बुलंदशहर भेजने की चर्चा है. जानकारों का कहना है कि प्रद्युम्न को अवैध वसूली का खुलासा करने पर पिछले दिनों संस्थान ने हटा दिया था, जबकि आपूर्ति विभाग से हर माह पांच हजार लेने वाला रिपोर्टर मनोज चौधरी पर प्रबंधन की मेहरबानी बनी हुई है। क्राइम रिपोर्टर के इस कदम से जिले के सभी रिपोर्टरों में रोष है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन