Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार पर फर्जी केसः डीजीपी से मिले नेता और पत्रकार, सीआईडी जांच के आदेश

भोपाल। ऐसा वाक्या पहली बार देखने में आया जब एक पत्रकार को आत्महत्या के फर्जी मामले में फंसाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस नेता पत्रकार के समर्थन में आगे आए। सभी ने भोपाल आकर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे से मिले और पूरे मामले में सी.आई.डी. जाँच की मांग की। जिस पर डीजीपी द्वारा तत्काल जाँच के आदेश दिए गये।

यह पूरा मामला सागर जिले के देवरी नगर का है। जहां पिछले दिनों शिक्षक अंबिका साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में पुलिस द्वारा नगर के वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के विरुद्ध 306, 389 का फर्जी अपराध कायम किए जाने के बाद नगर के पत्रकारों एवं राजनैतिक दलों ने कड़ी निंदा की है।

उक्त मामले में बुधवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. ब्रजबिहारी पटेरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश पाण्डेय, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुरु, दिलीप नेमा (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, न.प. अध्यक्षपति), राकेश मिश्रा (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), अनिल भटेले (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) एवं पत्रकार संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, बलराम जाटव, नरेश गौर, कुन्दन चौरसिया आदि ने वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा से मुलाकात की।

इसके बाद पी.आर.ओ. राजेश भाटिया के माध्यम से डी.जी.पी. नंदन दुबे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पत्रकार दीपक चौरसिया पर बनाए गए फर्जी मामले की निष्पक्ष सी.आई.डी. जाँच की मांग की। जिस पर डी.जी.पी. श्री दुबे ने तत्काल सी.आई.डी. जाँच के निर्देश दिए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन