Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दूसरे अखबारों की खबरें चोरी करता है ‘द मिड डे एक्टिविस्‍ट’

बड़ी बड़ी होर्डिंगों पर देश के विश्‍वसनीय पत्रकारों के फोटो के साथ लखनऊ से नौ-दस महीने पहले ‘द मिड डे एक्टिविस्‍ट’ नाम के एक सांध्‍यकालीन अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ था, लेकिन अब यह अबखार अविश्‍वसनीयता की हदें पार करते हुए दूसरे अखबारों की खबरों को चुराकर प्रकाशन करने लगा है. वह भी डंके की चोट पर कि खबर वही जो हमने कही. शुरुआत में यह अखबार आठ पेज का प्रकाशित होता था. तब इस अखबार के संपादक संजय शर्मा हुआ करते थे. उस दौर में इसका प्रकाशन ठीक था. बाद में संजय शर्मा इस अखबार से अलग हो गए. 

संजय शर्मा के जाने के बाद प्रबंधन ने अखबार का प्रकाशन सोलह पन्‍नों का कर दिया, लेकिन इन सारे पेजों को भरने के लिए पर्याप्‍त संसाधन नहीं जुटाए. संजय शर्मा के जाने के बाद कोई आलोक पांडेय नामक का आदमी इस अखबार के प्रकाशन की जिम्‍मेदारी संभालता है. अब य‍ह आलोक पांडेय पत्रकार है या क्‍या है, वही जाने लेकिन इसने लखनऊ में इसने द मिड डे एक्टिविस्‍ट की छवि चोरी करने वाले अखबार की बना डाली है. शाम को प्रकाशित होने वाला द मिड डे एक्टिविस्‍ट ना केवल दूसरे अखबारों की खबरें चुराता है बल्कि कई खबरों से ज्‍यों का त्‍यों उठाकर पेस्‍ट कर देता है. 

डेली न्‍यूज ऐक्टिविस्‍ट में प्रकाशित खबर 

बीते 22 जुलाई की बात है. द मिड डे एक्टिविस्‍ट ने लखनऊ से प्रकाशित होने वाले ‘डेली न्‍यूज ऐक्टिविस्‍ट’ की दो खबरों को चुराकर प्रकाशित किया. एक खबर की पहली लाइन तो बदली लेकिन दूसरी खबर पूरी की पूरी उसी तरह उतार दी गई. कुछ अन्‍य अखबारों से भी खबरों की चोरी किए जाने की बातें सामने आ रही हैं. 25 जुलाई को भी डीएनए से खबर चुराकर प्रकाशित की गई. लखनऊ के पत्रकारों का कहना है कि द मिड डे एक्टिविस्‍ट एक दो दिन बीच करके भिन्‍न भिन्‍न अखबारों की खबरें चुराकर प्रकाशित करता है. उसे किसी तरह का डर या शर्मा हया नहीं होता है. 

चोरी करके द मिड डे एक्टि‍विस्‍ट में प्रकाशित की गई खबर 

दरअसल, लखनऊ से कई दर्जन अखबार प्रकाशित होते हैं. लिहाजा द मिड डे एक्टिविस्‍ट में काम करने वाले गिने चुने पत्रकार लखनऊ के तीन चार बड़े अखबारों को छोड़कर अन्‍य अखबारों की अच्‍छी खबरों को चुराकर अपने यहां प्रकाशित कर लेते हैं. चोरी की हुई खबरों का पता तभी चलता है, जब व्‍यक्ति दोनों अखबार पढ़े या फिर सुबह के अखबार में खबर लिखने वाला पत्रकार देखे कि उसकी स्‍टोरी चोरी करके यहां भी प्रकाशित की गई है. गौरतलब है कि यह अखबार लखनऊ के अलावा देहरादून से भी प्रकाशित होता है और अखबार के संपादक उमेश कुमार हैं, जो समाचार प्‍लस चैनल का संचालन भी करते हैं. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन