Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विनीत तोमर जागरण से जुड़े, अरुण वेबसाइट से जुड़े, राहुल ने इस्तीफा दिया

अमर उजाला के बाद विनीत तोमर एक बार फिर दैनिक जागरण के साथ जुड़े। रोहतक अमर उजाला यूनिट में करीब 3 साल रिपोर्टिंग करने के बाद विनीत तोमर ने अब दैनिक जागरण रोहतक में ज्वाइन कर लिया है। अमर उजाला में विनीत हायर एजुकेशन और जाट आरक्षण से जुड़ी बीट देखते थे। जागरण रोहतक में विनीत को क्राइम रिपोर्टिंग का काम दिया गया है। विनीत को जागरण में सीनियर सब एडिटर/सीनियर रिपोर्टर की पोस्ट दी गयी है। इससे पहले विनीत कुछ महीने दैनिक भास्कर हिसार यूनिट और करीब साढ़े चार साल दैनिक जागरण यूपी के बागपत ओर बड़ौत में क्राइम रिपोर्टिंग कर चुके हैं। करीब दो साल वे हिंदुस्तान बड़ौत में भी काम कर चुके हैं।

राष्टीय सहारा, नवभारत टाइम्स, देशबंधु, दैनिक जागरण, यूनाइटेड भारत, लोकमाया व हरियाणा हैरिटेज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकार अरूण पाण्डेय ने भारतीय धर्मसंघ वेबसाइट के संपादक पद का कार्यभार संभाल लिया है। यह वेबसाइट भारत में सभी पंथों का प्रतिनिधित्व करेगी और उनके बारे में सुप्रचार करेगी। उनके धार्मिक स्थल, उनसे जुड़ी खबरें व उनके दिशा निर्देशों का प्रचार करेगी। इसके अलावा मन की बात, विशेष साक्षात्कार जैसे स्तंभ आर्कषण रहेंगे। इस बेबसाइट के संरक्षक शंकराचार्य अच्युतानंद तीर्थ जी महराज व नन्हें बाबा वारसी हैं। भाजपा नेता संजय जोशी इसके संरक्षक हैं। यह जानकारी विनय पंडित ने दी।

हापुड़ से खबर है कि वीडियो जर्नलिस्ट राहुल गौतम ने दिल्ली एनसीआर के न्यूज चैनल टोटल टीवी से इस्तीफा दे दिया है. राहुल ने प्रबंधन को एक पत्र लिखकर बताया कि उन्हें  गाजियाबाद के रिपोर्टर / स्टिंगर ने हापुड़ में कार्य करने के लिए रखा लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी कोई ज्वाइनिंग लेटर / आईडी और सेलरी नहीं दी गयी. टोटल टीवी द्वारा फ्री में काम कराने की मंशा को भांपकर राहुल ने चैनल से इस्तीफा दे दिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन