Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

एपस्टीन फाइल्स : अनिल अंबानी को “लम्बी और सुनहरे बालों वाली स्वीडिश लड़की” चाहिए!

9 मार्च, 2017 के एक मैसेज में अंबानी ने लिखा, “आप किसे सजेस्ट करेंगे?”

एपस्टीन का जवाब: “एक लंबी स्वीडिश गोरी महिला, ताकि मिलने में मज़ा आए।”

अंबानी ने 20 सेकंड से भी कम समय में जवाब दिया, “इसका इंतज़ाम करो।”

रामशंकर सिंह-

ये भारत का वो कथित उद्योगपति है जो हर सत्ता का प्यारा होता है या बन जाता है और हर दलाल का भी जिनके ज़रिये ये सत्ताकेंद्रों के पास पहुंचता है चाहे वह कांग्रेस हो या सपा या भाजपा । दलाल चाहे अमरसिंह हो या मित्तल या एपस्टीन!

कहने को तो दीवालिया हो गया है लेकिन वह सब बैंकों से बचने की तरकीबें हैं जबकि बहुत बड़ी रकम हज़ारों करोड़ की बैंक इसकी माफ़ कर चुके हैं । बॉलीवुड फिल्मी हीरोइन से शादी की थी लेकिन हवस अभी बची हुई है ।

खुद ही देख लीजिये कि कैसे “एक लम्बी, स्वीडिश, सुनहरे बालों वाली” के लिये १९ सैकंड में ही तैयार हो गया। कुछ उद्योगपति दरअसल घटिया क़िस्म के दलाल भी होते हैं उन्हीं मे से एक ये है।

इस रहस्योद्घाटन के बाद ये जानवर यदि मुंबई के नरीमन प्वाइंट के सागर तट पर घूमता दिख जाये तो हर सभ्य नागरिक को ऐसों का मुँह काला कर देना चाहिये! ऐसों के खिलाफ जनता को ही खड़ा होना पड़ेगा – सरकारें तो इनकी मीत हैं!


अमित कर्ण-

देशभक्ति’ का ढोंग और स्वीडिश लड़कियों की डिमांड—मिलिए एप्स्टीन के भारतीय ‘ग्राहक’ से!

​जहाँ दुनिया भर के रसूखदार एप्स्टीन फाइल्स के नाम आने पर घर बैठ गए या जेल की हवा खा रहे हैं, वहीं भारत का एक ‘असफल’ उद्योगपति एप्स्टीन से लड़कियां ‘ऑर्डर’ कर रहा था। 2017 की चैट गवाह है कि कैसे एक ‘लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड’ के नाम पर ये तथाकथित उद्योगपति 20 सेकंड में लार टपकाने लगा।

​अजीब बात है न? पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है, बड़े-बड़े नाम नप रहे हैं, लेकिन भारतीय मीडिया को इस खबर से सांप सूंघ गया है। विदेशी आकाओं के सामने भारतीय अस्मिता को गिरवी रखने वाले इन ‘सफेदपोशों’ का नाम आखिर कब सामने आएगा? या फिर ‘फन’ के नाम पर हुई इस सौदेबाजी को रफा-दफा कर दिया जाएगा?

Chat detail :- 9 March 2017 भारतीय उद्योगपति और जेफरी एप्सटीन के बीच टेक्स्ट मैसेज.

Indian Businessman : Aap kya suggest karenge ?

Epstein : Ek lambi, Swedish blonde aurat. taaki visit karke thoda fun ho.

Indian Businessman ne 20 second se bhi kam time mein jawab diya : Arrange that.

Source :- ब्लूमबर्ग



डॉ मुकेश कुमार-

ये बहुत ही विस्फोटक ख़बर है। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि भारतीय राजनीति उस मुकाम पर पहुँच गई है जहाँ एक अपराधी से लड़कियों की सप्लाई की बात हो रही है और उसमें देश का एक उद्योग पति अनिल अंबानी शामिल है।

अभी तक यही ख़बरें आ रही थीं कि एप्स्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अनिल अंबानी आदि का नाम आ रहा था। उनके बीच हुए मेल के आदान-प्रदान में बहुत सारी चीज़ें सामने आई मगर सेक्स का ज़िक्र नहीं था, अब वह भी आ गया है।

एप्सटीन फाइल्स के नए दस्तावेजों में एप्सटीन और भारत के उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच हुई बातचीत में…लंबी स्वीडिश गोरी..सुनहरे बाल वाली महिला की पेशकश की गई थी। इन दस्तावेजों में एप्सटीन और अनिल अंबानी के बीच की 2017 से 2019 तक की बातचीत सामने आई है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर चर्चा हुई। 9 मार्च 2017 की बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा कि क्या सुझाव है?

इस पर एपस्टीन ने लिखा- मुलाकात ‘मजेदार’ बनाने के लिए ‘लंबी स्वीडिश गोरी सुनहरे बालों वाली महिला’ बेहतर होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया, ‘इसे तुरंत अरेंज करो।’

एप्सटीन ने फिर जवाब में लिखा कि किसी और से भी अगर आप चुपचाप मिलना चाहते हैं तो मुझे कभी भी बता सकते हैं ।

2017 में एपस्टीन ने अनिल अंबानी से महिलाओं के बारे में उनकी पसंद पूछी। अंबानी ने बॉलीवुड/हॉलीवुड से जुड़े अपने लिंक का भी जिक्र किया। एपस्टीन ने पूछा “क्या कोई अभिनेत्री या मॉडल आपकी पसंद वाली है? उम्मीद है मेरिल स्ट्रीप नहीं। मैं मदद नहीं कर पाऊँगा।”

अंबानी ने जवाब दिया कि “बेहतर स्वाद मेरे दोस्त। हमारी अगली फिल्म स्कारलेट जोहानसन के साथ है।” इस पर एपस्टीन ने कहा “मुझे खुशी है कि आप जवान गोरी महिलाओं को पसंद करते हैं।” चैट से ये भी सामने आया है कि एपस्टीन लगातार अपने नेटवर्क के लोगों के नाम का इस्तेमाल करता रहा।

अब सवाल उठता है कि आख़िर एप्स्टीन फाइल्स के नए दस्तावेज़ में अनिल अंबानी का नाम लड़की की पेशकश से जुड़ने का क्या मतलब है? जेफ्री एप्स्टीन ने लंबी गोरी स्वीडिश लड़की की पेशकश क्यों की थी? और अंबानी ने उसका इंतज़ाम करने के लिए क्यों कहा?

सवाल ये भी उठता है कि अंबानी ऐसा क्या काम कर रहे थे जिसके लिए सेक्स मुहैया करवाने के लिए तैयार हो गए? ये काम वे किसके लिए कर रहे थे और किसने उन्हें वह काम सौंपा था? उन्हें किसी ने तो ज़िम्मेदारी सौपी होगी और वह ज़ाहिर है कि सरकार का हिस्सा ही होगा….तो वह शख़्स कौन है…..


Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन