Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

20 साल वाली मैडम’ की अटकलें: फेसबुक पेज ‘Abdul Sattar Official’ की पोस्ट ने हलचल मचा दी

अ​भिब्य​क्ति की आजादी का एक बेहतर माध्यम सोशल मीडिया बन चुका है। चाहे पत्रकार हो या फिर नेता, इनको लेकर कुछ भी लिख देने की होड़ सी लगी है। चंद लाइक, व्यूज और शेयर के चक्कर में अफवाहें बगैर पु​​ष्टि के वायरल हो जाती हैं। इधर के मामला फेसबुक पोस्ट का है। जिसने टीबी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
‘Abdul Sattar Official’ नाम के फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट में टीवी के बड़े पत्रकारों का जिक्र है जिन्होंने चैनल छोड़कर डिजिटल प्लेटफार्म पर काम शुरू कर दिया। पोस्ट के मुताबिक अ​भिसार शर्मा एबीपी न्यूज छाेड़कर यूट्यूब चैनल शुरू दिए। रवीश कुमार एनडीटीवी छोड़कर यूट्यूबर बन गए। वहीं अजीत अंजुम टीवी 9 छोड़कर डिजिटल में काम रहे हैं। पुण्य प्रसून वाजपेयी भी एबीपी न्यूज छोड़कर डिजिटल में काम कर रहे हैं। वहीं शुभांकर मिश्रा और सुशांत सिन्हा के यूट्यूब पर सक्रिय होने की बात भी कही गई है।
असली ‘मसाला’ पोस्ट के आखिर में है। लिखा गया है कि अब चर्चा है कि 20 साल से एक ही चैनल पर काम कर रहीं एक ‘मैडम’ भी जल्द यूट्यूबर बन सकती हैं। और फिर हंसते इमोजी के साथ जोड़ा गया- “नाम मत पूछना प्लीज़!”
बस, इतना लिखना था कि कमेंट बॉक्स से लेकर मीडिया वालों के व्हाट्सऐप ग्रुप्स तक अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। पोस्ट पर एक हज़ार से ज़्यादा रिएक्शन आ चुके हैं और लोग अपने-अपने हिसाब से अंदाज़े लगा रहे हैं कि आखिर वो कौन सी एंकर हैं जो दो दशक से एक ही चैनल पर टिकी हैं और अब डिजिटल की ओर रुख कर सकती हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि पोस्ट में न तो किसी स्रोत का हवाला है और न ही किसी तरह की पुष्टि। यह महज़ एक ‘चर्चा’ के नाम पर छोड़ा गया तीर है, जो सही निशाने पर लगा या नहीं, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है कि इसने टीवी न्यूज़ की दुनिया में यह सवाल फिर से ज़िंदा कर दिया है कि बड़े चेहरों का मोहभंग चैनलों से क्यों हो रहा है और यूट्यूब उनके लिए नया ठिकाना क्यों बनता जा रहा है। फिलहाल भड़ास4मीडिया इस दावे की पुष्टि नहीं करता। अगर ‘मैडम’ सच में यूट्यूबर बनती हैं, तो खबर आप तक सबसे पहले पहुंचेगी। तब तक — नाम मत पूछिए, बस अंदाज़ा लगाते रहिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन