Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दुबई में ‘4 पीएम’ की धमाकेदार एंट्री की तैयारी?

मिडिल ईस्ट को कवर करेगा ‘4 पीएम’!

नई दिल्ली/दुबई: ‘4 पीएम’ न्यूज़ पोर्टल के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ़ संजय शर्मा एक बार फिर दुबई पहुंच गए हैं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी कि वे दुबई में हैं और ‘4 पीएम’ के काम को आगे बढ़ाने की तैयारियाँ कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, संजय शर्मा की यह यात्रा सामान्य नहीं मानी जा रही। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भारत सरकार ने उनका यूट्यूब चैनल बंद कर दिया था। हालांकि, संजय शर्मा ने इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और जल्द ही सरकार को चैनल बहाल करना पड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम के तुरंत बाद उनका दुबई जाना कई सवाल खड़े करता है। क्या ‘4 पीएम’ अब मिडिल ईस्ट से अपने कामकाज की नई शुरुआत करने जा रहा है? क्या दुबई को ‘4 पीएम’ का नया केंद्र बनाया जाएगा? इन सवालों के उत्तर फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, परंतु संजय शर्मा ने भी इस बात से इनकार नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट और दुबई में ‘4 पीएम’ के प्रशंसकों की भारी संख्या है। वहां हिंदी भाषी समुदाय में ‘4 पीएम’ की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और लगातार माँग उठ रही है कि चैनल को दुबई व मिडिल ईस्ट से भी लांच किया जाए। इसी प्रस्ताव पर स्वयं संजय शर्मा भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

हालाँकि, अभी तक ‘4 पीएम’ या संजय शर्मा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में ‘4 पीएम’ खाड़ी देशों के हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी लांचिंग की तैयारी में है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन