Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बुलन्दशहर में ‘प्रेस मीडिया क्लब’ का गठन, देखें कौन बने पदाधिकारी

कपिल अध्यक्ष, शाहनवाज़ उपाध्यक्ष और मोहित को सचिव बनाया गया

पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए बुलन्दशहर में मीडिया क्लब का गठन कर दिया गया है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपक जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस मौके पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार कपिल गौड़ को प्रेस मीडिया क्लब का अध्यक्ष चुना गया। न्यूज़ 24 के पत्रकार शाहनवाज़ चौधरी, एएनआई रिपोर्टर पुनीत शर्मा और भारत समाचार के रिपोर्टर मनोज उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया।

सचिव के पद पर जी न्यूज़ के पत्रकार मोहित गोमत और कोषाध्यक्ष हिंदी खबर के रिपोर्टर साजिद सैफी के नाम की घोषणा की गई। सह सचिव के पद को पत्रकार सचिन शर्मा सुशोभित करेंगे।

क्लब की सीनियर कमेटी में यूएनआई के पत्रकार अशोक गोयल, देवेंद्र शर्मा, विजय सिंघानिया, आजतक के पत्रकार मुकुल शर्मा, चंद्र भूषण मित्तल, न्यूज़ 18 इंडिया के पत्रकार तुषार तिवारी, नवभारत टाइम्स के इंद्रपाल कौशिक को रखा गया है। विशेष कार्य समिति में मोहम्मद शोएब, राजेश शर्मा, वंदना शास्त्री, अनिल लोधी की घोषणा की गई। मुकुल शर्मा व हिंदुस्तान अख़बार के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ खान को विशेष पद संस्थापक सदस्य से नवाजा गया। संगठन के गठन के दौरान विभिन्न तहसीलों से आये पत्रकारों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

इस मौके पर मनीष शर्मा, अमित सक्सेना, जितेंद्र यादव, विश्वास सांगवान, विकास वत्स, चेतन शर्मा, सिराज सैफी, इक़बाल सैफी, संजीव भटनागर, वरुण शर्मा, यतिन शर्मा, कपिल सिंह, अनिल तोमर, मुकेश राजपूत, ज़हीर खान, उस्मान सैफी, रिंकू कुमार, मुकेश शर्मा, हेमंत कुमार, अविशेक अग्रवाल, हरिओम मीना, मनोज गौतम, सोनू सैनी, लोकेश कुमार, विक्रम राणा, ज़ुबैर शाद, अली शरर, मोहम्मद ज़ाकिर, सोनू कुमार, कदीम राजपूत, फरियाद अली, ओपी गुप्ता समेत वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन