Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘भारत समाचार’ चैनल पर आईएएस अफसर के भ्रष्टाचार की खबर चली लेकिन यूट्यूब से वीडियो अब गायब है!

यूपी उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनल भारत समाचार पर इस चैनल के ‘शार्ट शूटर’ कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह ने एक रिपोर्ट का प्रसारण किया. ये खबर लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के भ्रष्टाचार से संबंधित थी.

वीरेंद्र सिंह ने आईएएस अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी की कमाई और भ्रष्टाचार का जोरशोर से अपने देसज अंदाज में वर्णन किया. फिर जाने क्या हुआ, इस खबर का वीडियो यूट्यूब से गायब कर दिया गया. अब सिर्फ लिंक ही शेष है जिस पर क्लिक करने पर वीडियो गायब दिखता है.

सूत्रों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट को इनकम टैक्स विभाग ने संज्ञान ले लिया. इस खबर के चलने से आईएएस अफसर इंद्रमणि त्रिपाठी के भी प्राण सूख गए. सूत्रों का दावा है कि उन्होंने आनन-फानन में भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा और वरिष्ठ पद पर कार्यरत वीरेंद्र सिंह से संपर्क साधा. जाने क्या बात हुई. जाने क्या सहमति बनी. नतीजा ये निकला कि साहब के भ्रष्टाचार की खबर का वीडियो यूट्यूब से गायब.

लेकिन तब तक बात काफी फैल गई थी. इनकम टैक्स विभाग इस खबर का संज्ञान ले चुका था. कुछ अन्य पोर्टलों ने इस खबर को आगे बढ़ा दिया था. देखिए इस पोर्टल में खबर है कि वीसी साहब को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेज दिया है.

कहा जा रहा है कि जल्द ही इन आईएएस अफसर का विकेट गिर सकता है. उनकी दागी छवि और भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए योगी सरकार इनसे मुक्ति पाने का फैसला ले सकती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन