Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कल नौकरी गई और आज गिरफ़्तार हो गया मूतने वाला मिश्रा!

गिरफ्तारी के बाद थाने में बिठाए गए आरोपी शंकर मिश्रा की तस्वीर

सौमित्र रॉय-

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर मूतने वाला नौकरी से निकाला गया। अमेरिकी कंपनी वेल्स फरगो ने मिश्रा को बर्खास्त किया। अब शायद हमारी पुलिस उसे पकड़ पाए।

अब 40 की उम्र में एक और संस्कारी मिश्रा नामधारी बेरोजगार घूमेगा या बीजेपी में भर्ती होगा।

कल को आपके घर की किसी महिला के सामने प्लेन पर सहयात्री अपने पैंट की ज़िप खोलकर उस पर मूतने लगे तो कैसा महसूस होता है, पढ़ें।

यह सिर्फ़ एयर इंडिया की पीड़ित महिला की ही नहीं, भारत की हर उस महिला की पीड़ा है, जो सड़कों पर खुलेआम बेशर्मी से टिल्लू बहाते मर्दों से दो–चार होती हैं।

घर पर छोड़िए अपना फेमिनिज्म। पहले बचपन से ही मर्दों की तमीज़, आदतें सुधारने पर बात कीजिए। नींव गढ़िए। इमारत तभी बुलंद होगी।


उर्मिलेश-

उड़ते विमान में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले बडी कंपनी के ‘बडे साहब’ एस. मिश्रा के मामले में ‘देसी वाली एयरलाइंस’ महीने भर खामोश रही..लेकिन मामले के पब्लिक होने पर विदेशी कंपनी ने ‘मिश्रा जी’ को अपनी नौकरी से बाहर कर दिया….वह उस कंपनी के उच्चाधिकारी थे.
देसी कंपनी अब घटना के एक महीने बाद हरकत में आई है..आखिर हम तो ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ वाले देश हैं न!




पूरा प्रकरण जानने के लिए ये वीडियो देखें-

मिश्रा जी का अंतरराष्ट्रीय मूत्र महात्म्य!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन