Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

जादूगोड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

manoj singh

हमले में घायल पत्रकार मनोज सिंह

जादूगोड़ा (झारखंड)। ‘चमकता आईना’ के पत्रकार मनोज सिंह पर शनिवार को अशोक सिंह, धनंजय प्रजापति, लोलिन मुखी समेत पांच-छह युवको ने जानलेवा हमला किया जिसमें वे घायल हो गए। मनोज ने इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में तीन नामजद समेत एवं पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

manoj singh

manoj singh

हमले में घायल पत्रकार मनोज सिंह

जादूगोड़ा (झारखंड)। ‘चमकता आईना’ के पत्रकार मनोज सिंह पर शनिवार को अशोक सिंह, धनंजय प्रजापति, लोलिन मुखी समेत पांच-छह युवको ने जानलेवा हमला किया जिसमें वे घायल हो गए। मनोज ने इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में तीन नामजद समेत एवं पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार 8 अगस्त, शुक्रवार को रात करीब 11 बजे जादूगोड़ा निवासी अशोक सिंह ने मोबाइल से फोन कर मनोज के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सुबह जादूगोड़ा चौक स्थित अशोक चाय के होटल पर अशोक सिंह, धनंजय प्रजापति और लोलिन मुखी समेत उनके पांच-छह दोस्तों ने मनोज को घेर कर हमला किया और उनका गला दबाकर जान मारने की कोशिश की। हमले में मनोज की दायीं आँख में गंभीर चोट आयी। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। जाते-जाते अशोक सिंह, धनंजय प्रजापति और लोलिन मुखी ने मनोज से 150 रुपए और सोने की चेन छीन ली और पुलिस में या कहीं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मनोज ने बताया कि अशोक सिंह आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है और पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। वह कभी भी कुछ भी कर सकता है। मनोज ने शिकायत की प्रति डीआईजी, एसएसपी और डीएसपी को भी दी है।
 
पत्रकार पर हुए हमले से जादूगोड़ा समेत जमशेदपुर के सभी पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है। पत्रकारों ने कहा की यह पत्रकार पर नहीं लोकतंत्र पर हमला है। सभी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जिला परिषद सदस्य करुनामय मंडल, आदिवासी महासभा के अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू और भाजपा युवा मोर्चा(ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पत्रकार पर हमले की निंदा की है एवं प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेंबर ऑफ़ कॉमर्स जादूगोड़ा समेत कई संगठनो ने भी पत्रकार पर हमले की निंदा की है।
 
जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने इस सम्बन्ध में कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जायेगी लेकिन घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की इस लापरवाही से पत्रकारो मे भारी आक्रोश है।

पत्रकार पर हमले की इस घटना को प्रेस क्लब जमशेदपुर ने काफी गंभीरता से लिया है और कहा है यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो डीजीपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।

img088 640x480

 

जादूगोड़ा से संतोष अग्रवाल की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन