Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weaponise हुए हैं’; स्मृति ईरानी के इस वाक्य पर अजीत अंजुम का जवाब पढ़िए!

सोशल मीडिया को सरकारों के खिलाफ ‘वेपनाइज’ किए जाने की बात कहने वाली स्मृति ईरानी को वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने मीडिया की भूमिका याद दिलाई है। स्मृति ईरानी का 48 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल सरकारों के खिलाफ हथियार की तरह किया जा रहा है, जबकि हिंदुस्तान की सरकार संविधान की मर्यादा में रहकर जवाब देगी। इस बयान को रिट्वीट करते हुए अजीत अंजुम ने सवाल उठाया कि अगर पिछले 12 साल से कई न्यूज चैनल विपक्ष के खिलाफ एकतरफा नैरेटिव गढ़ रहे हैं और मोदी सरकार की तारीफों में जुटे हैं, तो क्या वह ठीक है? अंजुम ने पूछा कि सोशल मीडिया पर सवाल उठने से ही परेशानी क्यों है, जबकि सरकार से सवाल पूछने वाले मंचों को लेकर भी यही संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए।


ईरानी अपने ट्वीट में लिखती हैं-

आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Weaponize हुए हैं सरकारों के खिलाफ…
हिंदुस्तान की सरकार संविधान की मर्यादा में जवाब देगी।


इसके जवाब में अजीत अंजुम का ट्वीट पढ़िए-

मैडम,
12 सालों से दर्जनों चैनल विपक्ष के ख़िलाफ़ Weaponize हुए हैं. वो ठीक है?
12 साल से दर्जनों न्यूज चैनल मोदी सरकार की चापलूसी के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. वो ठीक है?
दर्जनों मालिक और संपादक विपक्ष के ख़िलाफ़ सुपारी लेकर एकतरफा नैरेटिव गढ़ रहे हैं. वो ठीक है?
दर्जनों Anchor और रिपोर्टर मोदी के लिए कुर्बान हुए जा रहे हैं. वो ठीक है?
अब आपको सोशल मीडिया से दिक्कत है क्योंकि यहां आप लोगों की शान में कसीदे नहीं पढ़े जाते हैं. मोदी सरकार को भी सवालों के कठघरे में खड़ा किया जाता तो आपको दिक्कत हो रही है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन