Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बीस साल बाद अमर उजाला को कहा अलविदा

देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह अमर उजाला में अनवरत बीस साल की लंबी सेवा के उपरांत अरविंद सिंह ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे वरिष्ठ उप संपादक के पद पर कार्यरत थे। अरविंद का कहना है कि इतनी लंबी सेवा के उपरांत संस्थान को अलविदा कहते हुए मन भारी हो रहा है।

उल्लेखनीय पहलू यह है कि इसी साल 13 नवंबर को सेवानिवृत भी होना था। अमर उजाला संस्थान से साल 2002 में जुड़ने के बाद अरविंद ने देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, बरेली, प्रयागराज में संस्थान को अपनी सेवाएं दी।

अरविंद पहले भारतीय सेना में थे। सेना में दस साल की उत्कृष्ठ सेवा के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृति ली। उसके बाद दैनिक समाचार पत्रों जनमोर्चा, दैनिक जागरण में अपनी सेवाएं दी।

अमर उजाला संस्थान से सेवानिवृति के बाद उम्र के इस दौर में अरविंद अपनी नई पारी की शुरुआत पंजाब केशरी समाचार पत्र समूह के समाचार नवोदय टाइम्स के साथ देहरादून में बतौर मुख्य संवाददाता करने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन