Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ताबड़तोड़ अपराध से दहशत में यूपी वासी, मीडिया वाले बुलडोजर के गुणगान में जुटे!

Ashok Kumar Pandey-

उन्नाव में 11 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाले ज़मानत पर रिहा हुए और उस बच्ची और उसके बच्चे को जला दिया।

कल कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की को सरेराह मार दिया गया।

उत्तर प्रदेश में दो दिनों में ऐसे जाने कितने अपराध हुए लेकिन आँख पर पट्टी बांधे मीडिया और चाटुकार बुलडोजर के गुणगान सुनाते रहेंगे।


Ranvijay Singh-

यूपी की राजधानी लखनऊ में 1 लड़का-2 लड़क‍ियां कार से न‍िकले. रास्‍ते में बदमाश म‍िल गए, बदमाशों ने गन पॉइंट पर इन्‍हें अगवा क‍िया.

फ‍िर इनकी कार चलाकर शहर से बाहर गए, इनका मोबाइल, नकदी, जेवरात लूटा और चले गए.

वैसे UP का लॉ एंड ऑर्डर शानदार है, बस कभी-कभी ऐसी छोटी घटना हो जाती है.


Shakti Singh-

ये है जिला गाजियाबाद। जूते खरीदने आए युवकों को दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर जरा सी कहा सुनी के बाद दौड़ा दौड़ाकर पीटा, उसके बाद रच दी झूठी कहानी। वीडियो सामने आने के बाद अब आप ही अंदाजा लगाइए कि इस तरह बेरहमी से भला पीटना क्या अच्छी बात है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन