Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

TRP में “भारत-24” की लंबी छलांग, मार्केट शेयर 0.6 से 2% तक पहुंचा

केवल 9 महीने पहले लॉन्च हुए नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल “भारत -24” ने इस हफ्ते TRP ratings की दुनिया में एक लंबी छलांग लगा कर टेलीविजन इंडस्ट्री में सबको चौंका दिया है।

BARC की आज सुबह घोषित ratings में “भारत -24” की ratings एवं मार्केट शेयर 0.6 से बढ़ कर एक दम 2% तक जा पहुंचा है। मार्केट सूत्रों के अनुसार यदि यह चैनल इसी गति से बढ़ता रहा तो कई जमे जमाये बड़े न्यूज़ चैनलों से भी आगे निकल सकता है।

सूत्रों के अनुसार “भारत-24” की इस लंबी छलांग का सीधा असर News-24 चैनल पर पड़ा है जिसकी ratings / मार्केट शेयर 5.7% से घट कर सीधे 3.2% तक आ पहुंचा है। इसका असर चैनल के Ad revenue पर पड़ सकता है।

भारत24 चैनल के चीफ बिजनस ऑफिसर मनोज जगयासी ने दावा किया है कि चैनल की बढ़ती ताक़त से अब कई नए और बड़े विज्ञापनदाता हमसे संपर्क कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन