Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पब्लिक एप्प में रिपोर्टर्स का खूब हो रहा शोषण, वीडियो के व्यूज अब नहीं देख सकते!

पब्लिक एप्प इन दिनों दिल्ली के रिपोर्टर के साथ फ्रॉड कर रहा है. पब्लिक एप्प ने अपने वीडियो से लाइक और व्यूज ऑप्शन बंद कर दिया है जिससे रिपोर्टर को पता न चल सके कि कितने लोग देख रहे हैं कितने लाइक कर रहे हैं.

इन पब्लिक एप्प वालों ने एक महीने से पेमेंट कम कर रखी है। पहले हर खबर पे अच्छी पेमेंट मिलती थी जो अब नहीं मिलती। अब 30rs 49rs 45rs इतने दे रहे।

जब पूछा जाता है तो सिर्फ ये बताते हैं कि जितने बार देखा जाता है वीडियो उतना पैसा मिलता। अब जब हम देख ही नहीं सकते कि कितने लोग देख रहे वीडियो तो जो कंपनी व्यूज का आँकड़ा दे दे उसे ही मानना पड़ेगा। रिपोर्टर्स के लिए व्यूज ऑप्शन बंद कर दिया गया है।

इस बारे में जब कॉल करो न्यूज़ टीम को तो वो लोग फ़ोन पिक नहीं करते। ज़्यादा सवाल करोगे तो आपकी पब्लिक एप्प की आईडी बंद कर दी जाएगी। बार बार धमकी दी जाती है।

पब्लिक एप्प के cmd को भी इसके बारे में कुछ नहीं पता है कि क्या चल रहा न्यूज़ में। हर रोज़ गाइडलाइन बदलते रहते हैं। खबर चाहिए नम्बर एक न्यूज़ चैनल की तरह और पैसे कुछ नहीं देते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ravi Kumar

    May 16, 2023 at 5:19 pm

    News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन