Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल में पाँच साल से बिना पैसा बिना लेटर काम कर रहे हैं यूपी के स्ट्रिंगर!

सेवा में 

संपादक भडास मीडिया 

सर पिछले पाँच साल से हम लोग यूपी के सभी स्ट्रिंगर रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल में बिना पैसे के काम कर रहे हैं। आज तक एक पैसा नहीं दिया गया। न ही कोई लेटर न माइक आईडी दी गई।

बावजूद इसके, हम लोगो से खबर माँगी जाती थी और हम लोग इस आस में थे कि अब मिल जायेगा बकाया लेकिन आज तक नहीं मिला पैसा।

जब ऊपर बैठे रिपब्लिक भारत के असाइनमेंट हेड अमित चौधरी को पैसे के लिए मैसेज डाला है तो उनका कोई रिप्लाई तक नहीं आता। बल्कि वे मैसेज डालने वाले को ग्रुप से हटा देते हैं।

सर आप ही बताएँ, क्या हम लोग अपने हक का पैसा नही माँग सकते? अगर ऊपर बैठे सीनियर को एक दो महीने वेतन न मिले तो वो काम छोड़ देते हैं और बवाल अलग करते हैं। क्या हम लोगों के परिवार नहीं है, क्या हमारे बच्चे नहीं हैं?

सर आप से निवेदन है कि मेरा नाम और मेल मत डालियेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. सलीम मलिक

    May 16, 2023 at 2:02 pm

    गजब का हौसला है। पांच साल से फ्री काम कर रहे हो।

    शोषण खुद ही करवा रहे हो तो कोई क्या करेगा इसमें ???

  2. Rajan Mishra

    May 17, 2023 at 7:12 pm

    फ्री में काम करने की आदत हो गई है आप लोगो को..इस मामले में कोई क्या करेगा!

  3. Aamir Kirmani

    May 17, 2023 at 8:06 pm

    यह कोई नई बात नहीं है। ज़्यादातर निजी न्यूज़ चैनल जिलों में तैनात अपने स्ट्रिंगर्स को खबरों का पेमेंट नहीं करता। अगर कोई पेमेंट के लिए आवाज उठाता है तो उसे बिना नोटिस हटा दिया जाता है।
    पैसा देना तो दूर बल्कि विज्ञापन का दबाव अलग से है, कि अगर महीने में इतनी राशि का विज्ञापन नहीं दिया, तो आपको चैनल से हटा दिया जाएगा।
    फिर या तो विज्ञापन के लिए नेताओं और अधिकारियों से भीख मांगिये, क्योंकि आपके शहर में विज्ञापनदाता आपके चेहरे को देख कर विज्ञापन देता है आपके चैनल को नहीं।
    आजकल तो चैनल के लिए कोई विज्ञापन भी नहीं देना चाहता, क्योंकि अब तो ना ही कोई टीवी देखता है और दिन भर बैठ कर अपने दस बीस सेकंड का विज्ञापन देखने का समय किसके पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन